
बनेठा-टोंक मार्ग पर पानी के तेज बहाव में नगों नाले में ट्रैक्टर पलटा, बहती महिला को ग्रामीणों ने बचाया
बनेठा. कस्बे से एक किलोमीटर दूर बनेठा-टोंक मार्ग पर दो दिन से नगों नाला उफान पर है। शुक्रवार देर शाम नाले को पार करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चालक व दो महिलाएं तैर कर बाहर आ गई, लेकिन एक महिला तेज बहाव में बहते देखकर बनेठा निवासी सागर सैनी व कई अन्य युवा महिला को काफी मशक्कत कर पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं ट्रेक्टर-ट्रॉली में रखी तीन मोटर साइकिल भी पानी के तेज बहाव में बह गई। शनिवार नगों नाले में पानी ऊफान पर रहते बनेठा-टोंक मार्ग पर आवाजाही बंद रहा।
गलवा बांध की चली चादर
उनियारा. यहां स्थित कच्चे बांधों की श्रेणी में राज्य का दसवां तथा जिले का सबसे बड़ा गलवा बांध (20) फीट की बांध के जलग्रहण क्षेत्र में बरसात होने से बांध की 1 हजार 6 फीट लम्बी चादर से पानी का बहाव पुन: शुरू हो गया।
शुक्रवार को बांध के जलग्रहण क्षेत्र में हुई बरसात एवं नगरफोर्ट के तालाब की चादर चलने से बांध में पानी की आवक बढ़ गई, जिससे शुक्रवार रात से ही चादर का गेज बढऩा शुरू हो गया। शनिवार को सुबह करीब 5 बजे चादर का गेज बढकर 1 फीट हो गया।
बहे बालक को बचाया
गलवा बांध की चादर को देखने तथा उससे निकल रहे पानी में नहाने के दौरान कस्बे का एक युवक मनोज शर्मा चादर के बहाव में बह गया। जानकारी के अनुसार के शनिवार को कस्बे का युवक मनोज शर्मा अपने साथियों के साथ बांध की चादर देखने गया। साथ ही वहां साथियों के साथ नहाने लगा।
इसी दौरान उसका पैर फिसल जाने से पानी के बहाव में बह गया। लेकिन पाल पर खडे लोगों ने सर्तकर्ता बरतते हुए रस्सी फैंकी जिसे नहा रहे युवकों ने पकडकर बहते हुए युवक मनोज शर्मा को रस्सी के सहारे से बचा लिया। इस बीच उनियारा पुलिस को सूचना मिलने पर थानाधिकारी महिपाल सिंह भी मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। इससे पूर्व युवक को निकाला जा चुका था। थानाधिकारी ने वहां खडे महिला पुरूषों को पानी से दूर रहने, भीड भाड नही करने तथा चादर के पानी में नही नहाने को कहा।
Published on:
15 Sep 2019, 1:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.