29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित हो खाई में गिरी तुड़ी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली

तुड़ी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली रिको एरिया के निकट कार को बचाने के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 23 Apr 2022, 1:45 PM IST

अनियंत्रित हो खाई में गिरी तुड़ी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली

अनियंत्रित हो खाई में गिरी तुड़ी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली

टोडारायसिंह. टोडारायसिंह-मालपुरा मार्ग पर तुड़ी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली रिको एरिया के निकट कार को बचाने के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो ट्रैक्टर ट्रॉली तुड़ी भरकर मोर से टोडारायसिंह की ओर जा रहे थे। इसी बीच सामने से तेज गति में आ रही एक कार तुड़ी से भरी एक ट्रॉली के अड़ गई।

इस पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नजदीक खम्भे के टकरा गई। वहीं कार चालक कार लेकर फरार हो गया। इधर, पिछे आ रहे तुड़ी से भरे दूसरा ट्रैक्टर ट्रॉली चालक भी अनियंत्रित होने से, दोनों ट्रैक्टर एक दूसरे पर खाई में जा गिरे। हालाकि कोई हताहत नहीं हुआ है सूचना पर सबंधित ट्रैक्टर मालिक मौके पर पहुंचे, वहीं मौके पर भीड़ जमा हो गई।

ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
पचेवर. पुलिस ने बजरी भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। चालक मौके से फरार हो गया। थाना अधिकारी नरेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि अरनिया बस्सी गांव में पुलिस टीम गश्त करते हुए पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली के पास जाकर देखा तो अवैध बजरी भरी मिली।थाना अधिकारी ङ्क्षसह ने बताया कि अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बजरी से भरा एक ट्रेलर जब्त
सोप. पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के मामले में एक ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोटड़ी गांव के पास लालसोट दोसा मेगा हाइवे मार्ग पर तेजाजी मंदिर के पास अवैध बजरी से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक साहीद पुत्र रसीद निवासी तालाब गांव थाना ङ्क्षहडोली जिला बुंदी को गिरफ्तार किया गया।