
निवाई पंचायत समिति में आयोजित बैठक में चर्चा करते अतिरिक्तजिला कलक्टर लोकेश गौतम।
मालपुरा. मतदाता सूचियों के कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों को मोबाइल एप से जोडऩे के लिए अटल सेवा केन्द्र में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मोबाइल एप से कार्य करने में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
प्रशिक्षण शिविर में एनआईसी के जिला अधिकारी रमेश चन्द जैन ने कहा कि मोबाइल एप के जरिए 30 नवम्बर तक सम्पूर्ण कार्य पूरा कर अपनी रिपोर्ट पेश करे। इस पर बीएलओ ने बताया कि मोबाइल एप से कार्य करने में कई कठिनाइयां आ रही है।
तहसीलदार सुभाष गोयल ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक विष्णु बारेठ, महेन्द्र कुमार मीणा, ओमप्रकाश ने बीएलओ को निर्वाचन विभाग की ओर से चलाई गई मोबाइल एप की जानकारी दी।
अभियान की समीक्षा की
निवाई . पंचायत समिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर लोकेशकुमार गौतम की अध्यक्षता में मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर एडीएम लोकेश गौतम ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी व्यक्ति का नाम वंचित नहीं रहे।
इसका बीएलओ ध्यान रखे। उपखण्ड अधिकारी हरिताभ आदित्य ने कहा कि संक्षिप्त पुनर्रीकरण अभियान के दौरान मतदाता सूची में त्रुटियंा, नाम जोडऩा व हटाना सहित कई संसोधित कार्य को समय पर पूरा करे। तहसीलदार गजेन्द्र गोयल, प्रधानाचार्य हनुमानसहाय जैन, जिला निर्वाचन प्रभारी बुद्धिप्रकाश शर्मा, चुनाव प्रभारी चन्द्रप्रकाश बैरवा, सन्तोष शर्मा सहित कई बीएओं मौजूद थे।
ऊर्जा मंत्री से लगाई गुहार
सिरस. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक कक्षा भवन के मुख्य द्वार के उपर से 11 केवी लाइन खींची होने व उसी खम्बे पर नीचे की ओर विद्युत केबलों के तार बंधे होने से हादसे की आंशका बनी हुई है। गत वर्ष भी तेजाजी के धाम के पास 11 केवी लाइन का तार टूटने से एक जना झुलस गया था।
उक्त लाइन शिव मंदिर के पास से भी गुजर रही है। रैगर मोहल्ले में होकर 11 केवी लाइन खींची होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने उर्जा मंत्री को ज्ञापन भेज कर लाइन को हटवाने की मांग की है।
Published on:
27 Nov 2017, 4:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.