7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: बीच रास्ते में हुआ प्रसव, दो घंटे खुले में पड़ी रही जननी

मनरेगा में कार्य करने वाली महिलाओं ने प्रसूता व नवजात को सम्भाला। राहगीरों ने जननी एक्सप्रेस को सूचना दी  

2 min read
Google source verification
 खुले में लेटी प्रसूता व नवजात

लाम्बाहरिसिंह में गुलगांव सडक़ पर खुले में लेटी प्रसूता व नवजात की देखभाल करती महिला।

लाम्बाहरिसिंह. क्षेत्र में चिकित्सा के साथ राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे है। बागरिया ढाणी निवासी हरजी बागरिया ने बताया कि पुत्रवधु के प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां से उसे वापस घर भेज दिया।

दोपहर में प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस के नहीं आने पर वे बाइक से प्रसूता को लेकर रवाना हो गए। रास्ते में गुलगांव सडक़ पर प्रसव पीड़ा तेज होने से प्रसूता को बाइक से उतार दिया। इसके कुछ देर बाद ही प्रसव हो गया। पास ही मनरेगा में कार्य करने वाली महिलाओं ने प्रसूता व नवजात को सम्भाला।

राहगीरों ने जननी एक्सप्रेस को सूचना दी, लेकिन करीब दो घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची। जब तक प्रसूता एवं नवजात सडक़ किनारे ही लेटे रहे। एएनएम बीरू बीरम ने बताया कि प्रसूता बागरिया ढाणी निवासी सम्पति बागरिया है। दूरभाष पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच प्रसूता व नवजात को सम्भाला।

दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। इधर जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के चालक चन्द्र प्रकाश ने बताया कि मरीज को घर छोडऩे गया था। वापसी में प्रसूता व नवजात को अस्पताल पहुंचाया।

उनियारा में आयुष चिकित्सक लगाए

उनियारा. चिकित्सकों की हड़ताल के चलते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न चिकित्सालयों में चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी कमलेश नागरवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उनियारा में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. शंभूदयाल व डॉ. यतिन्द्रपाल सिंह, डॉ. वंदना तथा डॉ. एकता कुमावत को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार डॉ. चन्दन वर्मा आयुष चिकित्सक एवं डॉ. अवधेश आयुर्वेद चिकित्सक को सामुदायिक स्वास्थ्यक केन्द अलीगढ़ में लगाया गया है। साथ ही उनियारा में शायर मीणा प्रसविका तथा अलीगढ़ में सुनिता नागर प्रसाविका को व्यवस्थार्थ नियुक्त किया गया है।

बंथली. चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीज परेशान हैं। हालांकि दंत व आयुर्वेद चिकित्सक उपचार कर परामर्श दे रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ का अभाव खटक रहा है। मरीजों को देवली, टोंक व जयपुर के निजी अस्पतालों में उपचार कराना पड़ रहा है।