
मालपुरा. केन्द्रीय विद्यालय अविकानगर में शुक्रवार को स्पोर्टस डे पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने झण्डारोहण करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
खेलों में अब टोंक जिले का नाम विश्व में भी लिया जाने लगा है। डॉ. ए. के. साहू ने कहा कि खेलों से सम्पूर्ण शारीरिक विकास होता है। इस अवसर पर शिवाजी, अशोका, टैगोर व रमन सदन के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट निकाला। बालकों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रिसिंपल आर. पी. शर्मा ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए खेलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।