25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Agra / जयंती पर निकाली वाहन रैली

जयंती पर निकाली वाहन रैली

देवली. परशुराम जयंती के मौके पर शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से शहर में वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इससे पहले ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग वाहनों के साथ बस स्टैण्ड स्थित गौतम मन्दिर में एकत्र हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 28 Apr 2017, 6:19 PM IST

tonk

देवली में परशुराम जयंती पर वाहन रैली निकालते ब्राह्मण समाज के लोग।

देवली. परशुराम जयंती के मौके पर शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से शहर में वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इससे पहले ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग वाहनों के साथ बस स्टैण्ड स्थित गौतम मन्दिर में एकत्र हुए। जहां से समाज के पदाधिकारियों ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली छतरी चौराहा, ममता सर्किल, चर्च रोड व पेट्रोल पम्प होते हुए पुन: मन्दिर पहुंची। जहां रैली का विसर्जन किया। इस बीच नगर पालिका कार्यालय के सामने पालिकाध्यक्ष रेखा जैन की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों ने रैली पर फूल बरसाकर स्वागत किया।

इस दौरान गुर्जर गौड़, पारीक, पाराशर, खाण्डल, वैष्णव, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के लोग शामिल थे। रैली में समाज अध्यक्ष गोविन्द नारायण शर्मा, घनश्याम गौतम, विनोद पुजारी, आशीष पंचोली भी थे।