
बीसलपुर फिल्टर प्लांट से जयपुर, अजमेर व टोंक के लिए पेयजल आपूर्ति बढ़ाई
टोडारायसिंह. बीसलपुर बांध के पूर्ण भराव 315.50 आर.एल. मीटर बाद परियोजना अधिकारियों ने ग्राउण्ड रिपोर्ट के आधार पर बीसलपुर बांध से जयपुर के लिए 30 एमलएलडी जलापूॢत बढ़ाई है।
परियोजना के अधीक्षण अभियंता सुधांशु दीक्षित ने बताया कि मानसून की बेरुखी के बीच पानी की आवक नहीं होने से बीसलपुर बांध से जयपुर व अजमेर समेत अन्य कस्बों में निरंतर कटौती की गई थी, जिसमें जयपुर शहर में 45 फीसदी कटौती करते हुए सिर्फ 330 एमएलडी आपूर्ति की जा रही थी। वहीं, भीषण गर्मी में जयपुर शहर में पुराने व नए जलस्त्रोत तैयार कर पानी की आवश्यक पूर्ति की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिदिन जलापूर्ति करने के साथ सुरजपुरा फिल्टर प्लांट से निवाई-चाकसू व दूदू-मालपुरा पाइप लाइन में 30-30 एमएलडी से बढ़ाकर क्रमश:43 व 44 एमएलडी आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा जयपुर के लिए 330 एमएलडी से बढ़ाकर 360 एमएलडी जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने बरसात के मौसम में अभी पानी की मांग बढ़ी नहीं है। पानी पर्याप्त है, मांग के अनुरूप जलापूर्ति बढ़ाई जाएगी।
अजमेर में 20 एमएलडी आपूर्ति बढ़ी
सहायक अभियंता रामनिवास खाती ने बताया कि थड़ौली पम्प हाऊस से अजमेर के लिए एक सितम्बर से 255 एमएलडी से बढ़ाकर 275 एमएलडी जलापूर्ति की गई है। जिसमें अजमेर, नसीराबाद, केकड़ी, ब्यावर समेत अन्य कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार इसे बढ़ाकर 315 एमएलडी किया जाएगा।
टोंक का छह एमएलडी पानी बढ़ा
बीसलपुर परियोजना के टोंक प्रोजेक्ट के अधिशासी अभियंता मोहन लाल मीणा ने बताया टोंक, उनियारा व देवली को अब 28.20 एमएलडी पानी बांध से दिया जाएगा। इसमें देवली को 2, उनियारा को 0.8 व टोंक को 18.02 एमएलडी पानी दिया जाएगा। इसके साथ ही 233 गांवों में पेयजल पॉइंट की सप्लाई के लिए साढ़े सात एमएलडी पानी सप्लाई किया जाएगा। वहीं इससे पहले टोंक को 12 एलएमडी पानी दिया जा रहा था। इससे दो दिन में एक बार पानी की सप्लाई की जा रही थी।
Published on:
4 Sep 2019, 7:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.