31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर बांध से बनास में पानी की निकासी घटाई , त्रिवेणी का गेज भी घटकर 2.50 हुआ

Water drainage continues from Bisalpur: प्रदेश की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध से बनास नदी में पानी की निकासी 12 वें दिन शुक्रवार को भी लगातार जारी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Aug 2019, 9:28 AM IST

बीसलपुर बांध से बनास में पानी की निकासी घटाई , त्रिवेणी का गेज भी घटकर 2.50 हुआ

बीसलपुर बांध से बनास में पानी की निकासी घटाई , त्रिवेणी का गेज भी घटकर 2.50 हुआ

राजमहल. राज्य की सबसे बड़ी पेयजल परियोजना व जयपुर, अजमेर सहित टोंक जिले की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध से बनास नदी में पानी की निकासी 12 वें दिन शुक्रवार को भी लगातार जारी रही। जलभराव में सहायक त्रिवेणी का गेज कम चलने से बांध में पानी की आवक कम होने के कारण बांध से बनास में की जा रही पानी की निकासी भी धीरे-धीरे कम कर दी गई है। शुक्रवार को त्रिवेणी का गेज लगातार घट कर 2.50 मीटर दर्ज किया गया है।

read more: बजरी का अवैध परिवहन करते 18 जनों को किया गिरफ्तरार

बीसलपुर बांध के कंट्रोल रुम के अनुसार बुधवार शाम को बांध के गेट संख्या आठ ,नौ ,दस व ग्यारह को 3-3 मीटर तक खोल कर बनास नदी में प्रति सेकंड 72 हजार 120 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी, जिसे रात 12 बजे कम करते हुए उन्हीं चार गेटों को दो-दो मीटर करके पानी की निकासी 48 हजार 8 0 क्यूसेक रख दी गई।

read more:पानी के साथ-साथ दूध की भी आपूर्ति करता है बीसलपुर बांध

जो गुरुवार सुबह 9 बजे तक जारी रही। सुबह 9 बजे बाद वापस गेट संख्या 8 , 9, 10 व 11 को फिर से एक-एक मीटर कम करते हुए पानी की निकासी 24 हजार 40 क्यूसेक कर दी गई है। अब चारों गेट एक-एक मीटर तक खुले हुए हैं। इसी प्रकार जलभराव में सहायक त्रिवेणी का गेज बुधवार रात को 3.50 मीटर दर्ज किया गया था, जो गुरुवार सुबह 6 बजे तक 3.40 मीटर रह गया। वहीं शाम 4 बजे तक घटकर 3 . 20 मीटर दर्ज किया गया।

read more:सफाई व्यवस्था चरमराई, जंगजीत महादेव मंदिर के पास लगा गंदगी का ढेर

बांध से बाईं मुख्य नहर में टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के तालाबों को भरने के लिए नहर में 95 क्यूसेक पानी की निकासी लगातार जारी है। बांध परियोजना के अनुसार लगभग छोटे बड़े आधा दर्जन तालाबों में नहर का पानी पहुंच चुका है। वहीं आधा दर्जन से अधिक तालाब अभी भरने बाकी है। बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश शून्य दर्ज की गई है। वहीं सीजन की अब तक कुल 6 17 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।