
टोंक. पुरानी टोंक स्थित सब्जी मंडी के बाहर चल रहे सामूदायिक भवन निर्माण का विरोध कर महिलाओं ने बुधवार सुबह सडक़ पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस तथा अधिकारियों ने समझाइश कर जाम खुलवाया।
जाम लगा रही संतरा देवी, विमला, कैलाशी, सुनीता आदि ने बताया कि वे सालों से मंडी के बाहर सडक़ किनारे चारा बेच रही है। अब उक्त स्थान पर नगर परिषद की ओर से सामूदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इससे वे चारा नहीं बेच पाएगी। ऐसे में उन्होंने भवन निर्माण अन्य स्थान पर कराने की मांग की। ताकि वे यहां बैठ कर चारा बेच सके।