26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वयं पर पेट्रोल उंडेल कर आग लगाने के बाद खुद ही जा बैठा एम्बुलेंस में

देवली. शहर में सोमवार शाम एजेंसी एरिया के राजपूत कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक ने स्वयं के शरीर पर पेट्रोल उंडेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान युवक को आग में झुलसते देख लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी तथा उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 20 Mar 2017, 9:08 PM IST

tonk

देवली. शहर में सोमवार शाम एजेंसी एरिया के राजपूत कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक ने स्वयं के शरीर पर पेट्रोल उंडेल कर आत्मदाह का प्रयास किया।

देवली. शहर में सोमवार शाम एजेंसी एरिया के राजपूत कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक ने स्वयं के शरीर पर पेट्रोल उंडेल कर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान युवक को आग में झुलसते देख लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी तथा उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल जयपुर रैफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में राजूपत कॉलोनी निवासी युवक हर्षवर्धन सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह झुलसा है। युवक किन्हीं कारणों के चलते कॉलोनी के सामने स्थित हायर सैकण्डरी स्कूल में गया तथा स्वयं पर पेट्रोल उंडेल कर आग लगा दी। इससे वह झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झुलसा युवक स्वयं ही एम्बुलेंस में जा बैठा।

बाद में उसे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि युवक जयपुर में पढ़ाई कर रहा है। वहीं पुलिस आत्मदाह के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।