3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: शौर्य दिवस पर गूंजा एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम

शौर्य दिवस पर विराट हिंदू युवा धर्म सभा का आयोजन करके वाहन रैली निकाली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Dec 2017, 9:09 AM IST

वाहन रैली

निवाई में शौर्य दिवस पर आयोजित वाहन रैली में भाग लेते बजरंग दल के कार्यकर्ता।

निवाई. माध्यमिक सरस्वती विद्या मन्दिर से रविवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से शौर्य दिवस पर विराट हिंदू युवा धर्म सभा का आयोजन करके वाहन रैली निकाली गई।

समारोह में सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रान्त संयोजक अशोकसिंह राजावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश के साथ होश की भी आवश्यकता है। उन्होंने कि गो-तस्करों एवं लव जेहाद को बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने की।

इस अवसर पर बजरंग दल प्रान्त विद्यार्थी प्रमुख राहुल जायसवाल, विहिप जिला अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम शर्मा, विहिप जिला मंत्री सत्यनारायण वर्मा, प्रखंड संयोजक नरेश नायक जिला सह संयोजक रुपेश यादव, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख राकेश खारोल, गो रक्षा प्रमुख विष्णु पटेल, सह सुरक्षा प्रमुख रविप्रकाश खोड़ा, सह सत्संग प्रमुख मुनीम पारदा, अखाडा प्रमुख प्रदीप नेमिया, मल्लिकार्जुन शर्मा, रामकेश गुर्जर, राम खांडल, योगेन्द्रसिंह नाथावत, राजू मीणा, दिनेश, अजय नायक, बुद्धिप्रकाश, सियाराम, दिनेश कुमार, मोहन लाल, रवि कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शोभा यात्रा निकाली
पीपलू .शौर्य दिवस के अवसर पर रविवार को बजरंग दल की ओर से हिंदू धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद निकाली गई शोभा यात्रा बिहारी नाथ मंदिर से रवाना होकर पीपलू के मुख्य मार्गों से घाना चौराहा होते हुए मुख्य बस स्टैण्ड से होकर शिवालय मंदिर प्रांगण में पहुंची।

इस दौरान प्रखंड संयोजक गजराज शर्मा, प्रखंड सह संयोजक दीपक तिवारी संदेडा, सुरक्षा प्रमुख अविनाश जैमन, गोरक्षा प्रमुख कुशाल शर्मा, नगर संयोजक पीपलू अमरचंद मेहरा, नगर सत्संग प्रमुख राकेश गौतम, राजेश शर्मा, मुकेश चौधरी, आशीष शर्मा ,दशरथ सिंह राजावत आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विजय दिवस रैली 16 को
मालपुरा . भूतपूर्व आदर्श सैनिक कल्याण संगठन की ओर से 16 दिसम्बर को भारत की पाकिस्तान पर हुई विजय पर विजय दिवस रैली निकाली जाएगी। समिति के मंत्री सत्यनारायण गौरी ने बताया कि रैली की शुरुआत पंचायत समिति परिसर से होगी, जो सुभाष सर्किल पहुंचेगी।