8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ गया था नहाने, तालाब में डूबने से हो गई मौत

दोस्तों के साथ नहाने गए सदरपुरा ग्राम निवासी एक युवक की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 24 Jun 2023, 1:00 PM IST

दोस्तों के साथ गया था नहाने, तालाब में डूबने से हो गई मौत

दोस्तों के साथ गया था नहाने, तालाब में डूबने से हो गई मौत

मालपुरा. उपखंड के सदरपुरा ग्राम में एक युवक की नहाते समय तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। थाना प्रभारी बृजेश ङ्क्षसह ने बताया कि उत्तर प्रदेश फतेहपुर सीकरी निवासी फारुख (30) पुत्र हसन अपने कुछ दोस्तों के साथ गुरुवार को देर शाम तालाब में नहाने गया।

जहां गहरे पानी में चले जाने से डूब जाने से मौत हो गई । इसकी जानकारी सुबह लाश को पानी में तैरते हुए देखने पर ग्रामवासियों ने दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को तालाब से निकलवाया। शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि युवक 10- 12 साल से मालपुरा में ही इनके चाचा के पास रहकर मजदूरी का कार्य करता था।

अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

बनेठा. स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध खनन के पत्थर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर मौके से चालक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरेंद्र ङ्क्षसह राजावत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कस्बे में मय जाप्ता गश्त पर थे। इस दौरान गुदलिया चौराया टोंक रोड से एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली अवैध खनन के पत्थर से भरी हुई आते हुए दिखाई देने पर उसे रुकवा कर जब्त की है। मौके से ट्रैक्टर चालक राकेश पुत्र पोखर गुर्जर निवासी खजूरिया को गिरफ्तार किया है।