5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद की अनूठी पहल , झूठन नहीं छोडऩे का लिया गया संकल्प

व्यर्थ जाने वाले भोजन से किसी भूखे व्यक्ति की भूख को शांत किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jan 2018, 5:34 PM IST

जीरो काउंटर

मालपुरा जीरो काउंटर पर खड़े अग्रवाल समाज युवा परिषद् के सदस्य।

मालपुरा. कहते है कि अन्न का अपमान करने से भगवान भी रूठ जाते हैं। जीवन में मनुष्य को कभी भी अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। संतों की ऐसी वाणी धर्मसभा में सुनने को मिलती है, लेकिन जब इस बात की पालना करने के लिए अगर युवा एकराय होकर संकल्प लेते हैं तो प्रयास सार्थक ही साबित होता है।

शादी ब्याह व सामाजिक कार्यक्रमों में होने वाले भोजन में लगभग 15 से 20 प्रतिशत भोजन झूठन के चलते व्यर्थ नालियों में बहता रहता है। इससे अन्न का अपमान होता है तथा इस व्यर्थ जाने वाले भोजन से किसी भूखे व्यक्ति की भूख को शांत किया जा सकता है।

अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद् के अध्यक्ष विनोद नेवटा के प्रयासों से सामाजिक जागृति मंच का गठन कर युवाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में झूंठन नहीं छोडऩे का संकल्प दिलायाजाकर कार्यक्रम में जीरो काउंटर लगाकर व्यर्थ भोजन को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सभी सामाजिक कार्यक्रमों में अब झूंठन नहीं छोड़ी जा रही है। ऐसा प्रयास अन्य समाज के लोगों के लिए एक प्रेरणा का कार्य कर रहा है। इस दोरान मनीष जैन, भागचन्द जैन, संजय , सतीश कुमार, नरेश कुमार, माहेन्द्र, ईशान, आशीष कुमार, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे।

विजेताओं को किया सम्मानित

टोंक. कचोलिया गांव नेहरू नवयुवक मंडल की ओर से प्रतियोगिताएं कचोलिया गांव में हुई। इसमें मुख्य अतिथि नगर सभापति लक्ष्मीदेवी जैन थी। अध्यक्षता उपसभापति अजय सैनी ने की। विशिष्ट अतिथि प्रियंका बैरवा थी। सभापति ने विजेता टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि कहां की जब टीम पूरी तरह से एक होकर खेलती है तो उसकी सफलता निश्तित होती है। खिलाड़ी को हार से निराश नहीं होना चाहिए।

जीत से अति उत्साहित नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर अतिथियों ने कबड्डी, रस्साकसी, घोड़ी दौड़ आदि खेलों मे विजेता रहे खिलाडिय़ो को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बैणी प्रसाद जैन, यादव समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी यादव मौजूद थे।