scriptएक बार अवश्य गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान की सैर करें | Best Time to Visit Gangotri National Park | Patrika News

एक बार अवश्य गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान की सैर करें

Published: Dec 20, 2015 10:30:00 am

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तरकाशी, उत्तराखंड (भारत) में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है

Gangotri National Park

Gangotri National Park

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान उत्तरकाशी, उत्तराखंड (भारत) में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 1552.73 वर्ग किलोमीटर है। इस उद्यान की पूर्वाेत्तर सीमा तिब्बत के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। यह उद्यान शंकुधारी वनों की सुंदरता और हिमनदों की दुनिया की भव्यता को हरे-भरे घास के मैदानों के साथ संयुक्त रूप से प्रदर्शित करता है। ऊंची पर्वत शृंखलाएं, गहरे दर्रे और ढलान नुमा चट्टानें, संकरी घाटियां यहां की विशेषताएं हैं। 

इस राष्ट्रीय उद्यान में पशुओं की 15 प्रजातियां और पक्षियों की तकरीबन 150 प्रजातियां निवास करती हैं। पर्यटकों को यहां हिम तेंदुए, भूरे भालू, कस्तूरी मृग, बाघ तथा हिमालय के क्षेत्र में पाए जाने वाले कई पक्षी देखने को मिलते हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान में अप्रैल से अक्टूबर के मध्य में पर्यटन अपने चरम पर होता है। समुद्र सतह से इस उद्यान की ऊंचाई 7083 मीटर है। गंगा नदी का उद्गम स्थान गोमुख भी इसी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।

कैसे पहुंचे? 
यहां घूमने के लिए सबसे पहले देहरादून पहुंचे। उत्तरकाशी से 187 किमी है देहरादून। यहाँ से हवाई, रेल या सड़क मार्ग से सरलता से पहुंचा जा सकता है। देहरादून से निकटतम हवाई अड्डा जौली ग्रांट, देहरादून है। देहरादून रेल और सड़क मार्ग से भारत के विभिन्न भागों के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। देहरादून से, पर्यटकों के लिए टैक्सी या कार उपलब्ध है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो