वहीं एडवेंचर में ट्रैकिंग, कैम्पिंग, साइकिलिंग, स्टार ब्रेजिंग की वजह से काफी संभावनाएं बढ़ गई हैं। रूरल टूरिज्म का कंसेप्ट भी लोगों को पसंद आ रहा है। आने वाले वक्त में इसके बढऩे की संभावना इसलिए हैं क्योंकि कोविड 19 के बाद लोगों की सोच में भी काफी बदलाव आए हैं। वे अब अपनी जड़ों की तरफ लौटना चाहते हैं। इको टूरिज्म, एडवेंचर, वेलनेस और रूरल टूरिज्म पर नई शुरुआत में ही फोकस कर लेना चाहिए।