रणनीति कारगर साबित नहीं हुई
विशेषज्ञों का कहना है कि हवाई किराये में यह बदलाव दीवाली से पहले हुई गलती का नतीजा है। इस साल त्योहारों से एक-दो महीने पहले एयरलाइंस कंपनियों ने हवाई किराया ३0 से 40 फीसदी बढ़ा दिया, ताकि उन्हें प्रति यात्री प्रति किलोमीटर औसत आय बरकरार रखने में मदद मिल सके। लेकिन उनकी यह रणनीति कारगर साबित नहीं हुई, योंकि दिवाली नजदीक आने के साथ ही कई मार्गों पर लोड फैटर कम होने लगा। यानी विमान में यात्रियों की संया घटने लगी। ऐसे में खाली सीटें भरने के लिए दीवाली के आसपास एयरलाइंस को किराया कम करना पड़ा।