Plan your vacation : ट्रैवेलिंग, वेकेशन, हॉलिडे यह सभी कई तरह से एक अनोखा अनुभव होता है, लेकिन कई बार ये परेशानी का सबब भी हो सकता है। इससे पहले कि आप अपना सूटकेस पैक करके घर से रवाना हो आपको बहुत कुछ सोचने होगा, कई तरह की प्लानिंग करनी होगी। किस जगह पर जाना है, वहां के मौसम का हाल क्या है, क्या पैक करनी है और वहां आपके लिए क्या अट्रैक्शन और एक्टिविटी है इत्यादि। ट्रेवल को मजेदार और यादगार बनाने के लिए सही तरीके से रिसर्च की आवश्यकता होती है। इसलिए नयी जगह को एक्सप्लोर करने से पहले अपना होमवर्क करें। जानकारी लें की आप कहां रहेंगे और आपके लिए घूमने-फिरने के लिए वहां क्या आकर्षक है। यह प्लानिंग कैसे करनी है इस बात के लिए परेशान मत होइए, आपके लिए हमने कुछ जरूरी टिप्स साझा किये हैं जो आपकी अगली वेकेशन को बिना किसी परेशानी के प्लान करने में मदद करेगी।