19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / Travel / इन हैक्स से ले सकते हैं सस्ते फ्लाइट टिकट्स

इन हैक्स से ले सकते हैं सस्ते फ्लाइट टिकट्स

How to book cheap flight tickets : गर्मियां आने के साथ ही एक तरफ जहाँ एग्जाम कि टेंशन वहीं आने वाले वेकेशन का बेसब्री से इंतजार रहता है। बढ़ते ट्रेवल एक्सपेंडिचर को देखते हुए समझदारी इसी में है कि होटल और फ्लाइट बुकिंग समय पर करवा ली जाए। आप भी अगर फ्लाइट रेट्स देख कर हैरान हो जाते हैं और इंतजार करते हैं कि कैसे कम दाम में फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 21 Feb 2023, 5:55 AM IST

flight.jpg


How to book a cheap flight : गर्मियां आने के साथ ही एक तरफ जहाँ एग्जाम कि टेंशन वहीं आने वाले वेकेशन का बेसब्री से इंतजार रहता है। बढ़ते ट्रेवल एक्सपेंडिचर को देखते हुए समझदारी इसी में है कि होटल और फ्लाइट बुकिंग अभी से करवा ली जाए।

आप भी अगर फ्लाइट रेट्स देख कर हैरान हो जाते हैं और फ्लाइट के बढ़ते दाम आपको कहीं न कहीं वेकेशन प्लान केंसल करने का संकेत देते हैं या फिर आप इंतजार करते हैं कि कैसे कम दाम में फ्लाइट बुकिंग्स कर सकते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है।


Incognito Mode
: आपने सुना तो होगा ही, जब डिमांड ज्यादा होती है तो कीमत भी ज़्यादा होती है। बस यही मंत्र है ऑनलाइन फ्लाइट टिकट की कीमत का। यह कंज्यूमर की मांग पर निर्भर करती है। अपने डाटा से एयरलाइंस उन लोगों पर नजर रखती है जो कोई विशेष टिकट सर्च कर रहे हैं। जैसे ही आप किसी फ्लाइट टिकट में इंटरेस्ट दिखाते हैं तभी उस टिकट की कीमत लगातार बढ़ जाती है। इसका कारण यह है कि अपने डाटा से एयरलाइन को खबर है कि आप किस टिकट को लेने की संभावना रखते हैं। एयरलाइन्स के इस प्रोसेस से बचने के लिए जरूरी है कि आप इन्कॉग्निटो मोड में सर्च करें और जब भी हो सके अपनी सर्च हिस्ट्री डिलीट करें।

Advance Booking : ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग काफी कॉम्प्लिकेटेड हो सकती हैं। अगर आप कई महीनो पहले बुकिंग कर लेते हैं तो हो सकता है आपको अच्छी डील न मिले। यह भी हो सकता है कि डील अच्छी मिल जाये तो टिकट रिफंडेबल ना हो। वहीं अगर लास्ट मिनट बुकिंग करते हैं तो टिकट महंगा होगा। इन सब से बचने के लिए अपना फ्लाइट टिकट ट्रेवल डेट के चालीस से बीस दिन पहले करें।

Travel Website/ App : ऐसे बहुत सारे वेबसाइट और ऐप्स है जो सस्ते दामों पर फ्लाइट टिकट देते हैं। यहाँ आये दिन नए ऑफर्स होते हैं। इस तरह की वेबसाइट से आप अपना अगला वेकेशन प्लान कर सकते हैं। इस बात का जरूर ध्यान रहे कि वह वेबसाइट ऑथेंटिक हो। सस्ते के चक्कर में आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। आप कायाक डाट काम (kayak.com), अकबर ट्रेवल्स (akbartravels.com) , बुकिंग डॉट कॉम (booking.com) जैसे वेबसाइट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ एयरलाइन्स अपनी ही वेबसाइट पर अच्छे डील्स देती हैं।

Weekday Rule : ऐसा देखा गया है कि वीकेंड के दौरान फ्लाइट रेट्स अक्सर ज़्यादा होती हैं। इसके मुकाबले सप्ताह के शुरुआत में रेट्स कम होती हैं। इसलिए मंगलवार या बुधवार को अपना फ्लाइट टिकट बुक करवाएं।

Flight Timing : जैसे दिन मायने रखता है वैसे ही टाइम भी मायने रखती है। आपकी फ्लाइट टाइम अगर लेट नाईट या अर्ली मॉर्निंग है तो इसके बहुत चांस हैं कि आपको टिकट थोड़ा सस्ता मिलेगा।

Flight Update : सोशल मीडिया जैसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर आउटऑफ़आफिसडाकू (@outofofficedaku)और एयरफेयरवाचडॉग (@airfarewatchdog) जैसे हैंडल्स को फॉलो करें। ये हमेशा फ्लाइट्स के अच्छे डील्स के बारे में जानकारी देते हैं।

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में कर रहे है ट्रेवल तो इन बातों का रखें ध्यान