19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Lifestyle News / Travel / Photos / World Heritage Day 2023: आज है वर्ल्ड हेरिटेज डे इस मौके पर एक नजर डालिए भारत के कुछ प्राचीन सूर्य मंदिर पर

World Heritage Day 2023: आज है वर्ल्ड हेरिटेज डे इस मौके पर एक नजर डालिए भारत के कुछ प्राचीन सूर्य मंदिर पर

World Heritage Day, Sun temples : भारत में कई सूर्य मंदिर (Sun temples) हैं। ये मंदिर न केवल प्राचीन भारत के सूंदर आर्किटेक्चर टैलेंट और ट्रेडिशन (architecture and tradition ) को प्रदर्शित करते हैं बल्कि देश के लोगों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक (religious and cultural importance) महत्व भी रखते हैं। भारत में ऐसे कई प्राचीन सूर्य मंदिर है जो महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखते हैं। अप्रैल 18 को वर्ल्ड हेरिटेज डे है (April 18, World Heritage Day)। इसी के चलते यहां हमने भारत के कुछ प्राचीन सूर्य मंदिर के बारे में जानकारी शेयर की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 18 Apr 2023, 8:06 AM IST

suntemplegujrat.jpg

Modhera Sun Temple: मोढेरा सूर्य मंदिर भारत के गुजरात में स्थित है। यह मंदिर सोलंकी राजवंश के राज के दौरान बनाया गया एक मनमोहक और मत्रमुघ्द कर देने वाला टेम्पल है। इसमें जटिल नक्काशी की गयी है और यहां की मूर्तियां बड़ी खूबसूरती से तराशी गयीं हैं। अपनी यूनिक डिजाइन के कारण यह मंदिर सूर्य की किरणों से चमक उठता है।

suntemplekhajurao.jpg

Sun Temple Khajuraho: मध्य प्रदेश का शहर खजुराहो अपने पौराणिक मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां के अनेक आश्चर्यचकित कर देने वाले मंदिरों में एक है भगवान सूर्य (सूर्य देव) और चित्रगुप्त मंदिर।इन दोनों देवताओ को समर्पित यह मंदिर 11वीं शताब्दी में बनाया गया है। का मंदिर है। इसकी सुंदरता अद्भुत है।

suntemplekashmir.jpg

Martand Sun Temple: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बनाया गया मार्तंड सूर्य मंदिर आठवीं शताब्दी का हिंदू मंदिर है। यह मंदिर एक पठार के ऊपर बनाया गया है जहां से पूरी कश्मीर घाटी देखी जा सकती है। इस मंदिर की वास्तुकला गंधार, गुप्त और चीन वास्तुकला का मिश्रण है। एक समय में अपनी सूंदर कारीगरी के लिए फेमस यह मंदिर अब अपना ओरिजिनल रूप खो चूका है। कई आपसी लड़ाइयों और भूकंप के कारण यह पहले जैसा उत्कृष्ट नहीं रहा। हालांकि अभी भी यह ईमारत रिच हिस्ट्री की गवाह है।

temple99.jpg

Konark Sun Temple: ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर अपने हिस्ट्री और हेरिटेज के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। 13वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर एक आर्किटेक्चर वंडर है। पत्थरों की बारीकी कारीगरी से बने इस मंदिर को सूरज के 7 घोड़ों और 24 पहियों द्वारा खींचे जाने वाले एक भव्य रथ के रूप में बनाया गया है। प्रत्येक घोड़ा सप्ताह के एक दिन को दर्शाता है और प्रत्येक पहिया दिन के घंटों को दर्शाता है। अपनी रिच हेरिटेज के लिए इसे यूनेस्को (UNESCO) की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स के रूप में मान्यता प्राप्त है।

suntempleunao.jpg

Unnao Balaji Sun Temple: मध्य प्रदेश के छोटे से शहर उन्नाव में है एक सूर्य मंदिर (Sun Temple)। यह सन टेम्पल अपने अद्भुत आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। जैसा की नाम से जाहिर है सूर्य देव इस मंदिर के प्रमुख देवता हैं। इस मंदिर को उनाव बालाजी सन टेम्पल के नाम दिया गया है। यहां सूर्य देवता काली प्लेटों से ढके एक ईंट के चबूतरे पर खड़े हैं। सूर्य की 21 कलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले इक्कीस ट्रायंगल मंदिर में खुदे हुए हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में पूजा करने वालों को स्किन से रिलेटेड प्रोब्लेम्स या बीमारियों से राहत मिलती है। (Photos : Ankitabnsl/ Twitter)