1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौनी रॉय ही नहीं टीवी की ये 7 अभिनेत्रियां भी मचाएंगी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल

अपने कॅरियर की शुरुआत तो टीवी से की लेकिन अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 26, 2018

dipika ankita

dipika ankita

बॉलीवुड में हर साल कोई ना कोई नया चेहरा देखने को मिलता है। कई टीवी कलाकार भी बॉलीवुड में डेब्यू करते हैं। जैसे कि सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी जगत से की थी लेकिन आज वे बॉलीवुड का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। ऐसे ही टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बता दें कि मौनी रॉय टीवी की नागिन के नाम से फेमस हैं। उन्होंने टीवी पर 'नागिन' शो में लीड रोल निभाया था। इस शो से उनको काफी प्रसिद्धी मिली। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत तो टीवी से की लेकिन अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

दीपिका कक्कड़
अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ धारावाहिक 'सुसराल सिमर का' में लीड रोल निभा चुकी हैं। इस धारावाहिक से उनको इतनी प्रसिद्धी मिली कि लोग उन्हें सिमर के नाम भी पुकारने लगे। अब दीपिका बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। दीपिका डायेरक्टर जे.पी. दत्ता की अागामी फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगी। जे.पी. की यह मूवी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अंकिता लोखंडे:
अंकिता लोखंडे टीवी जगत की एक फेमस अभिनेत्री हैं। वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रहने और ब्रेकअप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अंकिता डायरेक्टर कृष की अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में अंकिता जल्द ही कंगना रनौत के साथ नजर आएंगी। यह मूवी अगस्त 2018 में रिलीज होगी।

पूजा गौर:
धारावाहिक 'मन की आवाज- प्रतिज्ञा' में लीड रोल में नजर आने वाली पूजा गौर भी अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॅाय' में नजर आएंगी।

निकिता दत्ता:
निकिता दत्ता भी फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं। बता दें कि निकिता टीवी धारावाहिक 'ड्रीम गर्ल' और 'एक दूजे के वास्ते' जैसे पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं। वह अक्षय की फिल्म में सनी कौशल के अपोजिट नजर आएंगी।

कृतिका कामरा
टीवी शो चंद्रकांता में नजर आईं कृतिका कामरा भी एक हिंदी फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी यह डेब्यू फिल्म साउथ फिल्म का रीमेक होगी।

मृणाल ठाकुर
मृणाल ठाकुर धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' में काम कर चुकी हैं। हालांकि अब वह बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की बहुचर्चित फिल्म 'सुपर 30' में उनके अपोजिट नजर आएंगी।

प्राची तेहलान:
टीवी शो 'दिया और बाती हम' की स्टार प्राची तेहलान जल्द ही पिल्लई के निर्देशन में बन रही मलयालम फिल्म 'ममांकम' में सुपरस्टार ममूटी के साथ नजर आएंगी।

Story Loader