इस घटना से राहत वाली खबर यह है कि इसमें करण को बहुत ज्यादा घायल नहीं हुए हैं। उन्हें थोड़ी चोट लगी हैं। हादसे का वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा, 'बाल-बाल बचा। वरुण सूद सिर्फ आपने ये डरा देने वाला हादसा देखा।' वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस पर कमेंट किया और करण का हालचाल पूछा। एक्ट्रेस सीरत कपूर ने लिखा, 'ओह गॉड। थैंक गॉड आप सेफ हैं।' वरुण सूद ने लिखा, 'यह बहुत डरावना था। आपने इस तरह लिया चैंप भाई।' करण के फैंस ने उनके बारे में चिंता जताते हुए लिखा कि ख्याल रखिए और हमेशा केयरफुल रहिए।