आपको बता दें कि दिव्या भटनागर टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'उड़ान', 'जीत गई तो पिया मोरे', 'विष' जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। हाल ही में वह शशि सुमीत प्रोडक्शंस के बैनर तले चल रहे धारावाहिक 'तेरा यार हूं मैं' में नजर आ रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनके सीरियल के प्रोडक्शन हाउस ने दिव्या की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।