scriptAnupama 14th June 2021 Written Updates: शादी के बाद काव्या ने रखा वनराज के घर में कदम, परिवार को तोड़ने की रच रही हैं साजिश | Anupama 14th June 2021 Written Updates Kavya Entry In Vanraj House | Patrika News

Anupama 14th June 2021 Written Updates: शादी के बाद काव्या ने रखा वनराज के घर में कदम, परिवार को तोड़ने की रच रही हैं साजिश

locationनई दिल्लीPublished: Jun 14, 2021 10:05:53 am

Submitted by:

Shweta Dhobhal

काव्या, वनराज और अनुपमा अब एक साथ ही घर में रहेंगे। जिसके बाद से शो में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा। घर में काव्या की एंट्री हो चुकी है। जानिए क्या होगा आज रात के लेटेस्ट एपिसोड में।

Anupama 14th June 2021 Written Updates Kavya Entry In Vanraj House

Anupama 14th June 2021 Written Updates Kavya Entry In Vanraj House

नई दिल्ली। रिजॉर्ट से शाह परिवार घर आ गया। शादी के बाद काव्या के पहली बार वनराज के घर में कदम पड़ते हैं। जहां पहले आते ही वो दरवाज़े पर लगा हुआ तोरन तोड़ देती हैं और सबसे उलझती हुईं दिखाई देती हैं। वनराज भी काव्या को खूब खरी-खोटी सुनाते हैं। जानिए क्या होगा अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।

काव्या का गृहप्रवेश

घर पहुंचते ही बहुत ड्रामा होता है। जब गृहप्रवेश की बारी आती है। तो बॉ काव्या की जगह पहले अनुपमा का स्वागत करती हैं। जिसे देख काव्या गुस्सा हो जाती हैं। अनुपमा की आरती उतारने के बाद बॉ अंदर की ओर जाने लगती हैं। तभी राखी दवे बॉ से कहती हैं उनके दीए में अगर तेल बचा है। तो काव्या की भी आरती उतार दें। तभी बॉ अपनी बेटी डॉली को आगे बुलाती हैं और उनसे उनकी आरती उतारने की बात कहती हैं। स्वीटी वनराज और काव्या की आरती उतारती हैं।

घर में आते ही काव्या से हुई गलती

काव्या के कदम घर में पड़ते ही दरवाज़े पर लगा तोरन टूट जाता है और सारे मोती बिखर जाते हैं। जिसे देख बॉ और पूरा परिवार हैरान हो जाता है। बॉ ताना देती हुईं कहती हैं कि अभी घर में आईं तो मोती बिखेर दिए। कान्हा ना करें कि परिवार को भी ना बिखेर कर रख दें। बॉ को सफर करके थक जाती हैं और पीने के लिए पानी मांगती हैं। तभी अनुपमा पानी लाती हैं और काम संभलाने लगती हैं। ये देखते हुए बॉ ताना देना शुरू कर देती हैं। साथ ही जब बॉ अनुपमा से मंदिर के पट खोलने को कहती हैं कि काव्या जिद्द करती हैं कि वो नई बहू हैं।

वो ही पट खोलेंगी। जिसके बाद काव्या मंदिर के पट खोलने जाती हैं। इतने में अनुपमा उन्हें रोक कर कहती हैं कि वो पहले हाथ धो लें। काव्या कहती हैं कि वो बस पट खोल रही हैं कान्हा जी को हाथ नहीं लगा रही हैं। तभी अनुपमा सभी के लिए चाय और कॉफी बनाने चली जाती हैं।

 

यह भी पढ़ें

Anupama 12th June 2021 Written Updates: बाबू जी ने काव्या और वनराज को दिया बड़ा झटका,अनुपमा के नाम हुआ घर

 

अनुपमा काव्या के बीच बहस

अनुपमा किचन में जाने से पहले हाथ और पैर धो रही होती हैं। तभी काव्या आती हैं और कहती हैं कि वो भी कॉफी पीएंगी। तभी काव्या अनुपमा से कहती हैं कि अब जब वो भी इस घर में रहेंगी तो एक बात याद रखना कि वो इस घर की बहू है और ये घर उनकी भी है। अनुपमा कहती हैं कि ये तुम्हारा घर अभी-अभी तुम्हारा हुआ है। लेकिन ये घर और उसके लोग काफी सालों से उनके हैं। तभी वनराज काव्या को कहते हैं कि तुम्हें आग में घी डालने से चैन नहीं मिलता ना। वनराज काव्या को डांटते हुए कहते हैं कि उन्हें अनुपमा से कॉफी मांगने की क्या जरूरत थी। वो बहू का फर्ज समझकर सबके लिए कॉफी बना सकती थी। वनराज काव्या को ताना मारते हुए सच में बहू बनने की बात कहते हैं।

किचन देख अनुपमा हुईं भावुक

लंबे समय बाद अनुपमा किचन में जाती हैं और भावुक हो जाती हैं। अनुपमा कहती हैं कि किचन उनकी सहेली है। उन्हें अपना सारा दुख और सुख उसके साथ बांटा है। अनुपमा पूरा किचन साफ करती हैं, पूजा करती हैं और फिर काम करने लगती हैं। इतने में काव्या आ जाती है और कॉफी बनाने लगती हैं। कॉफी बनाते हुए काव्या और अनुपमा के बीच में बातचीत होती है। जिसमें अनुमपा काव्या को कहती हैं कि वो क्या करती हैं कैसे करती इस पर अपना दिमाग ना लगाए। अनुपमा चली जाती हैं और काव्या उनकी बातों में उलझ कर रह जाती हैं। तभी दूध उबल कर गिर जाता है और राखी दवे काव्या को ताने देने लगती हैं।

राखी दवे ने दी काव्या को सलाह

काव्या जब से घर में आई है तभी से बॉ उसे ताने पर ताने दी जा रही हैं। ये देखते हुए राखी दवे काव्या को सलाह देती हैं कि वो इसकी आदत डाल लें। काव्या कहती हैं कि वैसे एक हिसाब से बाबू जी ने अनुपमा को रोक कर अच्छा ही किया। कौन तेल, मसालों और गर्मी में खाना बनाएगा। तभी राखी दवे याद दिलाती हैं कि उनके पति वनराज को यही पसंद है। काव्या राखी दवे से कहती हैं वो वनराज की आदत और दिमाग बदल देंगी।

यह भी पढ़ें

Anupama 11th June 2021 Written Updates: बाबू जी ने वनराज-काव्या को दिया शादी के तोहफे में जोरदार झटका, शो में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

ननंद डॉली ने सुनाया काव्या को

डॉली अपने घर जाने के लिए सभी से मिलती हैं। वो जाते हुए अनुपमा को भी बॉय कहती हैं। तभी काव्या आती है और डॉली को बॉय कहने लगती हैं। डॉली कहती हैं बॉय काव्या। ये सुनकर काव्या गुस्सा हो जाती है और कहती है कि बॉय भाभी और इसकी आदत डाल लो। ये सुनकर डॉली काव्या को सुनाती हैं कि अनुपमा ही उनकी भाभी है और हमेशा रहेंगी। साथ ही भाभी का दर्जा मां के समान होता है। डॉली ये भी कहती हैं मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बने लेकिन वो चाहती हैं कि उनकी बेटी अनुपमा बने। ये सुनकर अनुपमा भावुक हो जाती हैं और काव्या हैरान।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो