नई दिल्लीPublished: Jul 29, 2021 08:51:26 am
Shweta Dhobhal
कैफे को दो स्टार मिलने से पूरा परिवार काफी दुखी होता है। काव्या अनुपमा पर इसका जिम्मेदार ठहराती है। काव्या वनराज को अनुपमा के खिलाफ भड़काती भी है। जानिए 'अनुपमा' के लेटेस्ट एपिसोड में आज रात क्या होगा।
नई दिल्ली। कैफे में फूड क्रिटिक के आने से पूरा परिवार चिंतित है। अनुपमा कैफे की इमेज बचाने के लिए अच्छा खाना भी बनाती है। साथ ही वनराज भी कैफे के लिए पूरी मेहनत करता है। बावजूद इसके मानसी जैन उनके कैफे को दो ही स्टार देती है। जिसे देख सभी गुस्सा हो जाते हैं। काव्या इसका सारा दोषो अनुपमा पर लगा देती है। काव्या अपनी चाल चलती है और वनराज को पहले जैसा बनाने की कोशिश करती है। जानिए आज रात क्या होगा अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में।