
Anupama
नई दिल्ली। जल्द ही शो में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा। शो में नए शख्स की एंट्री होने वाली है। खास बात ये है कि अनुपमा की जिंदगी में अब कोई नया शख्स आएगा। जो उसकी सारी परेशानियों का हल बनेगा। जिसे देख वनराज काफी दुखी होगा। वहीं काव्या 22 लाख का चैक राखी दवे को देती है और वनराज संग डील के लिए चली जाती है। वहीं नंदनी अनुपमा अपनी परेशान को शेयर करती है।
बाबू जी-बॉ को देख परेशान हुई अनुपमा
बॉ-बाबू जी को दुखी देख अनुपमा समर से कहती है कि वही इनके दुख की जिम्मेदार है। बाबू जी उसे घर में लक्ष्मी बनाकर लाए थे। अनुपमा कहती है कि ना चाहते हुए ये ख्याल दिल में आता है कि उसकी वजह से ही ये सब हुआ है। अनजाने में ही सही लेकिन उसकी वजह से आज उसका परिवार दुख झेल रहा है। समर मां अनुपमा को डांटते हुए कहता है कि जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। अनुपमा उससे कहती है कि वो उसे डांट क्यों रहा है? तो समर कहता है कि जब बड़े ऐसा करते हैं कि छोटो को बड़ा बनाना पड़ेगा। समर अनुपमा को हिम्मत देते हुए कहता है कि सब ठीक हो जाएगा और नई डांस एकेडमी के लिए वो और नंदनी तैयारियां शुरू कर देता है।
काव्या ने लौटाए राखी दवे को पैसे
वनराज जॉनिंग करके आता है। तभी वो देखता है कि उसके घर में राखी दवे मजे से सोफे पर बैठी हुई है। राखी दवे बताती है कि आज वो बिन बुलाए नहीं आई है। आज उसे काव्या ने बुलाया है। ये बात जानकर पूरा परिवार हैरान हो जाता है। राखी दवे फिर से अनुपमा के परिवार पर ताना मारती हैं। काव्या और राखी दवे के बीच बहुत बहस होती है। वनराज और अनुपमा दोनों काव्या को समझाते हैं कि वो थोड़ा सबर रखें। लेकिन काव्या किसी की नहीं सुनती है। काव्या राखी दवे की के हाथ में चैक देती है। वनराज कहता है कि ये चैक दो दिन बाद देना था। काव्या दरवाज़े पर लगी राखी दवे की नेम प्लेट काव्या तोड़ देती है। जिसे देख राखी दवे दंग रह जाती है।
राखी दवे का टूटा गुरुर
चैक देने के बाद काव्या राखी दवे को घर से जानें को कहती है। राखी दवे चैक लेकर कहती है कि अगर चैक क्लीर नहीं हुआ तो वो सबको करारा जवाब देगी। साथ ही राखी दवे काव्या को कहती है अगर चैक क्लीर नहीं हुआ तो वो उसे इस बदतमीजी का करारा जवाब देंगीं। राखी दवे के जानें के बाद अनुपमा और वनराज दोनों ही काव्या का डांटते हैं। वनराज और काव्या कहते हैं कि जो गलती अनुपमा ने की है वो दोनों नहीं करेंगे। अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती हैं कि सब ठीक हो जाए। बाबू जी अनुपमा को कहते हैं कि जो होगा वो अच्छा ही होगा। अब वो बस अपनी डांस एकेडमी पर ध्यान दें।
अनुज कपाड़िया के दफ्तर पहुं काव्या वनराज
काव्या और वनराज अनुज कपाड़िया के ऑफिस में पहुंचते हैं। जहां काव्या वनराज से कहती है कि पैसों के आने के बाद वो क्या-क्या करेंगे। साथ ही काव्या राखी दवे को थप्पड़ मारने की भी इच्छा जाहिर की है। तभी एक शख्स आता है। काव्या को लगता है कि वो अनुज कपाड़िया है। काव्या उससे मिलकर काफी खुश हो जाती है और उसकी पूरी बात सुने ही उसे खाने पर बाहर आने को कहती है। तभी वो शख्स कहता है कि वो अनुज कपाड़िया नहीं है।
ये बात सुनकर काव्या और वनराज हैरान हो जाते हैं। तभी वो शख्स कहता है कि अनुज कपाड़िया मीटिंग के लिए बाहर गए हैं। लेकिन कुछ उनके लिए छोड़ गए हैं। अनुज कपाड़िया का मैनेजर काव्या और वनराज को कुछ पेपर्स देता है। जिसे देखकर वो दोनों ही हैरान और दंग रह जाते हैं।
नंदनी का लौटा पुराना आशिक
वहीं दूसरी ओर अनुपमा डांस सिखाते हुए मन में यही दुआ कर रही होती है कि आज उनका काम बन जाए। समर और अनुपमा दोनों ही पैकिंग करने लगते हैं। इसी दौरान समर अनुपमा को अनुज कपाड़िया की तस्वीर दिखा रहा होता है कि अनुपमा की नज़र नदंनी पर पड़ती है। नंदनी किसी शख्स को देखकर घबरा जाती है। ये अनुपमा देख लेती है। अनुपमा एकेडमी के बाहर खडे़ उसे शख्स को आवाज़ लगाती है और वो शख्स भाग जाता है।
नंदनी ने बताया सच
काव्या और वनराज अनुज कपाड़िया के दफ्तर से बाहर आते हैं और बाबू जी से बात करने की बात कहते हैं। वहां अनुपमा नंदनी से पूछती है कि क्या वो उस शख्स को जानती है। नंदनी बताती है कि वो उसका एक्स बॉयफ्रेंड है। जब उसका एक्सीडेंट हुआ था और उसे पता चला कि वो मां नहीं बन सकती है। तो वो बिना कुछ बताए उसे छोड़कर चला गया था। नंदनी बताती है कि कुछ समय पहले ही उसने उसे फोन किया था और अब घर के बाहर और एकेडमी में वो उसका पीछा करता है। ये बात सुनकर समर भड़क जाता है और नंदनी पर गुस्सा करते हुए निकल जाता है।
( Precap- अनुपमा की स्कूल फ्रेंड आती है। वो बताती है कि स्कूल की रियूनियन पार्टी है और वो अनुपमा को साथ ले जाना चाहती है। वनराज अनुपमा के बाहर जाने से फिर गुस्सा हो जाता है। काव्या कहती है कि अनुपमा कहीं भी जाए उससे उसे क्या फर्क पड़ता है। किंचल अनुपमा को स्कूल रियूनियन के लिए तैयार करती है। किंचल अनुपमा से कहती है कि क्या पता इस रियूनियन में उन्हें कोई दोस्त मिल जाए। जो उनकी जिंदगी में दोस्त की जगह को पूरा कर दें।)
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
31 Aug 2021, 9:38 AM IST
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन




