एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसे देख उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं। रुपाली ने जो स्टोरी शेयर की है उसमें उन्होंने लिखा है कि, 'आप लोगों को जो सुनाई दे रहा है, कृपया उस पर विश्वास कर लें। मेरे पास समझाने का वक्त नहीं है।' वहीं रुपाली ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वो अपने शो की कास्ट के साथ दिखाई दे रही हैं। रुपाली ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि, 'सोचो थोड़ा कम, जियो थोड़ा ज्याद।'