
हंसी के लिए फेमस हुई अर्चना
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और अन्य लोगों के साथ अपकमिंग कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) के नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आने का एक्ससाइटमेंट से इंतजार कर रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें शो में खराब चुटकुलों पर 'नकली हंसी' के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था।
हंसी की वजह से अर्चना हुई फेमस
हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन में अर्चना ने अपने काम के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं पता था कि एक दिन मैं अपनी हंसी के लिए इतनी फेमस हो जाऊंगी। एक एक्टर के तौर पर मैंने हमेशा सोचा था कि मेरी एक्टिंग फेमस होगी, लेकिन देखिए नियति आपको कहां ले जाती है।''
झूठी हंसी के पीछे की बताई वजह
जब अर्चना से पूछा गया कि वह बुरे चुटकुलों पर भी क्यों हंसती हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "अब ऐसा नहीं होता! पहले लोग कहते थे कि मैं बुरे चुटकुलों पर भी हंसती थी , मैं इससे खुश नहीं थी। तब क्या होता था कि अगर किसी चुटकुले में पंच नहीं था, तो वे (निर्माता) सोचते थे कि अर्चना की हंसी से वो पंच उठ जाएगा, लेकिन यह काम नहीं करता था। इस कारण से मेरी ट्रोलिंग भी हुई।''
Updated on:
29 Mar 2024 02:47 pm
Published on:
29 Mar 2024 02:47 pm
