अविका ने मिलिंद को लेकर लिखी पोस्ट में बताया,'मेरी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है। मुझे अपने जीवन का प्यार मिल गया है। ये प्यारा इंसान मेरा है। और मैं उसकी हूं... हमेशा के लिए...। हम सभी को एक ऐसे पार्टनर की जरूरत होती है जो हमें समझता है, विश्वास करता है, प्रेरित करता है, हमें आगे बढ़ने में मदद करता है और सच में हमारी परवाह करता है। लेकिन हममें से अधिकतर को लगता है कि ऐसा पार्टनर ढूंढना असंभव है। इसलिए ये सपना सा लगता है, लेकिन यह वाकई है। बहुत सच्च। मैं चाहती हूं कि आप सब वह महसूस करें जो मैं महसूस कर रही हूं... बहुत ज्यादा आनंद... प्यार ही प्यार। मेरा दिल भरा हुआ है और ये फिलिंग बेशकीमती है। मैं मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण इस चैप्टर के अनुभव के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं बहुत जल्द शादी नहीं करने वाली हूं। लेकिन लोग क्या कहेंगे वाले विचार जा चुके हैं... इसलिए इस प्यार के बारे में खुलेआम बताना चाहती थी।'