4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 11 : पुनीश के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बेटे और बंदगी के रिलेशनिशप से पर्दा उठाया

बिग बॉस 11 : पुनीश के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बेटे और बंदगी के रिलेशनिशप से पर्दा उठाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 9 Dec 2017, 7:37 PM IST

Puneesh_Sharma

Puneesh_Sharma

बिग बॉस सीजन 11 में अब तक अगर सबसे ज्यादा कोई चर्चित रहे हैं तो वो पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा। घर के अंदर और बाहर पुनीश और बंदगी का रोमांस काफी लाइमलाइट में रहा है। अब बंदगी के घर से बाहर होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच इस हफ्ते स्टेच्यू टास्क के दौरान बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स के घरवालों को मिलने बुलाया था। इस दौरान पुनीश के पिता उनसे मिलने आए। पुनीश के पिता से जब उनके बेटे और बंदगी कालरा के रोमांस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पुनीश और बंदगी के बीच ऐसा कुछ नहीं है ये तो सिर्फ एक गेम का हिस्सा है और उन्हें परेशान नहीं करता।

जबकि कुछ समय पहले पुनीश के साथ बढ़ती बंदगी की नजदीकियों के कारण बंदगी के पिता बीमार हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्लडप्रेशर हाई हो गया था और नौबत यहां तक आ गई थी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। लेकिन बंदगी ने घर से बाहर जाते ही इस बातों पर चुप्पी तोड़ते हुए बेबुनियादी बताया था।

अब देखने वाली बात ये है कि क्या बंदगी और पुनीश के बीच सच्चा प्यार है या फिर एक गेम का हिस्सा है। ये तो पुनीश के घर से बाहर आने पर ही पता चलेगा। हालांकि, जब बंदगी घर में थीं उस दौरान पुनीश ने वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान से कहा था कि 'आपको क्या लगता है मेरे और बंदगी के बीच प्यार है या नहीं।' इसका जवाब सलमान ने भी हां में दिया था।

बेटे से मिलकर खुश हुए पिता
पुनीश के पिता जैसे घर में आए तो उन्होंने मीडिया को बताया, 'जब मैंने पुनीश को देखा तो मन भर गया। क्योंकि पुनीश घर से बाहर इतने दिनों के लिए कभी गया नहीं था। जब मैं उससे मिला, मुझे बहुत अच्छा लगा। वो भी मुझे देख कर काफी खुश हुआ।'

पुनीश और बंदगी के प्यार पर दर्शकों ने जताई थी आपत्ति
बंदगी और पुनीश के खुल्लम-खुल्ला प्यार को लेकर बिग-बॉस ने कड़ा फैसला लेते हुए ऐसा कुछ भी दिखाने से इंकार कर दिया था। दरअसल ये दर्शकों की मांग पर किया गया था। दर्शकों का कहना था कि दोनों के इंटीमेट सीन्स घर में असहज स्थिति पैदा कर देते हैं और परिवार के साथ बैठकर टीवी देखना मुहाल हो जाता है। मांग की गई कि या तो ऐसे सीन्स पर पाबंदी लगाई जाए या शो का समय बदलकर इसे और देर से दिखाया। इसके बाद बिग बॉस के प्रोड्यूसर्स ने ये फैसला लिया कि इन सीन्स को नहीं दिखाया जाएगा।