खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 ने शिल्पा शिंदे एलिमिनेट हो गई हैं। दरअसल, शो में तीन लोग डेंजर जोन में थे जिसमें 'द कपिल शर्मा शो' फेम सुमोना चक्रवर्ती और टीवी एक्ट्रेस अदिती शर्मा के साथ शिल्पा शिंदे भी शामिल थी। तीनों लोगों ने सांप वाला टास्क पपफॉर्म किया था जिसमें हारने के बाद इन्हें डेंजर जोन में आना पड़ा था। इन तीनों केटेस्टेंट को डेंजर जोन से बचने के लिए एक स्टंट दिया गया। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के इस स्टंट में करेंट वाली स्टिक से बॉल निकालकर रोटेटिंग टेबल पर रखनी थी। जिसने कम समय में सबसे ज्यादा बॉल टेबल पर बॉल रखी वो सेफ था।