दीपेश भान को लेकर ये भी जानकारी सामने आई कि उन्होंने 10 दिन पहले ही फुल बॉडी चेकअप कराया था। उनकी रिपोर्ट चिंतानजनक नहीं थी। वह अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करते थे। 'भाबीजी घर पर हैं' ने दीपेश भान खूब पॉपुलैरिटी दिलाई थी। टिल्लू, टीका और मलखान की ये तिकड़ी जब भी शो में आती थी तो दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान ला देती थी। इससे पहले कॉमेडी का किंग कौन, कॉमेडी क्लब, भूतवाला, एफआईआर समेत बिंदास टीवी के चैंप और सुन यार चिल मार जैसे शो में वो नजर आ चुके थे। साल 2007 में आई फिल्म ‘फालतू उटपटांग चटपटी कहानी’ में भी दीपेश ने काम किया था। इतना ही नहीं वो आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के ऐड में भी दिखाई दिए थे। मई 2019 को उन्होंने दिल्ली में शादी की थी। पिछले साल जनवरी में ही दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे।