कलर्स द्वारा शेयर किए प्रोमो में राहुल घुटने पर बैठकर दिशा परमार के लिए शादी के प्रपोज करते हैं। राहुल कहते हैं, 'मैं आज से पहले कभी इतना नर्वस नहीं हुआ, जितना आज हो रहा हूं। दिशा मैं और तुम पिछले दो साल से एक-दूसरे को जानते हैं। क्या तुम मुझसे शादी करोगी? मैं तुम्हारे जवाब का इंतजार करूंगा।' वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल घुटनों पर बैठकर हाथ में अंगूठी लेकर दिशा को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। राहुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, राहुल के साथ-साथ फैंस को भी दिशा परमार के जवाब का बेसब्री से इंतजार है।