5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIGG BOSS 11: क्या शिल्पा और विकास की लड़ाई थी एक नाटक ??? आकाश ने खोली पोल…

BIGG BOSS 11: क्या शिल्पा और विकास की लड़ाई थी एक नाटक ??? आकाश ने खोली पोल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 14 Nov 2017, 9:26 AM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

यूं तो बिग बॅास 11 का हर दिन ट्विस्ट से भरा दिन होता हैं। ये ऐसा शो है जहां अपने पराए और पराए अपने बनते देर नही लगती। अभी कल की ही तो बात थी जब शिल्पा शिंदे को विकास गुप्ता फूटी आंख नहीं सुहा रहे थे और देखिए अचानक क्या हो गया ?

जी हां बता दें 13 नवंबर का एपिसोड काफी एक्साइटिंग था। आप सबने देखा होगा कि कैसे शिल्पा ने अपने आप को एक मेज के नीचे छुपा लिया था और रो रही थीं। उसके बाद विकास ने उनका साथ दिया और शिल्पा को कहा कि वो घर के किसी भी प्रतियोगी से ज्यादा मजबूत हैं। इसके बाद शिल्पा और विकास ने एक दूसरे से यह वादा किया कि दोनों आइंदा कभी एक दूसरे से नहीं लड़ेंगे।

दोनों की इस दोस्ती पर सभी फैंन्स काफी खुश हैं। हों भी क्यों ना इतनी लड़ाईयों के बाद कुछ अच्छा देखने को मिला है। लेकिन लगता हैं शिल्पा और विकास की दोस्ती शिल्पा के करीबी दोस्त आकाश डडलानी को हजम नहीं हो रही। जी हां कल के एपिसोड में आकाश शिल्पा और विकास को खुलेआम बोलते हैं की वे अब तक दुश्मनी का नाटक कर रहे थे और घरवालों को धोखा दे रहे थे। दरअसल दोनों लोग सभी का ध्यान अपनी और आकर्षिक करना चाहते थे। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो यह है कि हितेन तेजवानी और पुनीश शर्मा इस मौके पर आकाश के साथ नजर आये। उन लोगों को भी लगता है कि शिल्पा और विकास अब तक घरवालों को धोखा देते आ रहे थे।

बता दें कि विकास और शिल्पा के बीच लड़ाई तब हुई जब विकास ने शिल्पा शिंदे के हाथ से उनका पॅापुलर शो भाभीजी घर पर हैं निकल गया था। तो क्या ये सब सिर्फ फुटेज के लिए था। शिल्पा और विकास एक दूसरे के साथ झूठ-मूठ की लड़ाई कर रहे थे। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।