
Vikas_Gupta
इस साल बिग बॉस का माहौल पहले ही दिन से बिगड़ा हुआ है। पहले दिन से शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच लड़ाई चल रही है। वहीं हिना खान कोई भी बात पर स्टेंड लेती नजर नहीं आ रही है। हिना बड़ी चालाकी से गेम खेलती जा रही है। पिछले हफ्ते सलमान खान ने जुबैर खान और प्रियांक शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। वही घर में इस बार हर दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर कंटेस्टेंट का लड़ना आम बात हो गई है।
अब ऐसे में टीवी सीरियल में एक संस्कारी बहु का किरदार निभाने वाले हिना खान ने भी अपने रंग दिखाना शुरू कर दिए हैं। हिना अब घरवालों के लिए सिर दर्द बनती जा रही है। कुछ दिनों पहले अर्शी खान के साथ बहस के बाद अर्शी के माफी मांगने पर उन्हें एक मिनट में ही माफ कर दिया था। पहले विकास गुप्ता का साथ देने वाली हिना अब उन्हीं के साथ उलझती दिखाई दे रही हैं। हाल में मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में हिना ने विकास के साथ कुछ ऐसा किया है जिसे लेकर वो एक बार फिर विवादों के घेरे में आ चुकी हैं। हिना ने सीधे सीधे अपने दोस्त विकास से सेक्सुएलिटी को लेकर सवाल किए है। इतना ही नहीं इस बार उन्होंने आकाश डडलानी के साथ मिलकर उनका खूब मजाक भी उड़ाया था।
विकास की मानें तो सेक्सुएलिटी को लेकर हर कोई उनसे बस यहीं बातें कर रहा है। तो वही हिना उनसे कहती है कि अगर वो इसके बारे में नहीं बताएंगे तो उससे क्या फर्क पड़ने वाला है। इसके बाद हिना और विकास के बीच माहौल काफी गर्म हो चुका है। प्रियांक के जाते ही अर्शी का हिना से माफी लेना और उन्हें माफ कर देना। विकास को यह हजम नहीं हो रहा है। जिसके चलते अब वो हिना से खींचे खींचे से रहने लगे है।
बता दें कि पिछले एपिसोड के दौरान विकास गुप्ता ने हिना से कहा कि ये मेरी च्वाइस है कि मैं कोई भी बात आपसे शेयर करूं या नहीं। इस पर हिना कहती है कि हम आपके लिए पागलों की तरह लड़ रहे हैं तुमने हमें रोका भी नहीं। तो विकास जवाब देते हैं कि सबने अपने आप डिसाइड कर लिया कि मैं क्या हूं। तो हिना कहती है कि इतने दिन से हम तुम्हारे लिए लड़ रहे हैं तो तब ही बोल देते हमसे कोई प्रॉब्लम है तो। ऐसे में विकास कहते हैं कि यार हिना आप भी मेरी लाइफ में इतनी अहमियत नहीं रखती है कि मैं आकर आपसे बोलूं कि मैं क्या हूं और क्या नहीं। तो हिना कहती हैं विकास मैं आपसे बात कर रही हूं कि मेरे से गलती हुई कि मैं आपके के लिए लड़ी। फिर हिना कहती है विकास मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती।
...तो विकास कहते है कि आप हमेशा सही के लिए खड़ी होती हैं ना अभी आप दिख रहा है कि आप कितनी गलत हैं। आप जैसा दोगला इंसाना मैंने अपनी लाइफ में नहीं देखा है...इसके बाद हिना कहती हैं कि मैं आपसे बात नहीं करना चाहती हूं...और कहती हैं ये अब सब से पंगे ले रहा है इसके बाद बाकी कंटेस्टेंट और विकास के बीच बहस बढ़ जाती हैं और विकास वहां से रोते हुए निकलते हैं। बात दें कि इसके बाद विकास घर की दीवार फांदकर भाग जाते हैं। जिसके कारण उन्हें बिग बॉस ने कालकोठरी में डाल दिया था। अब घर का माहौल एक बार फिर से बदल चुका है। नोॅमिनेशन की प्रक्रिया के बाद घरवालों के असली रंग सामने आ जाते हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन




