इन विडियो को देखें तो पता चलता है कि हिना ने वाकई कई बार झूठ बोला है। वैसे एसा पहली बार नहीं हुआ है जब करण ने सोशल मीडिया पर हिना का मजाक बनाया हो। इससे पहले भी करण ने हिना के बारे में कुछ ट्वीट किए थे, तब हिना के फैन्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। करण ने लिखा था- वह जो मोहतरमा हैं बिग बॉस 11 के घर में जो बात बात में थैंक्यू गॉड अलापती हैं, जो आज हजाम बनी हैं, कोई उनसे प्लीज पूछ के बताए कि #ये घटियापन क्या कहलाता है # कितना गंदा खेलोगी मैडम, #भोली सूरत गंदी नीयत। इस पर ट्रोल होने के बाद करण ने कहा था कि अपने फेवरिट का आदर करना अच्छी बात है लेकिन मैं फिर भी इसका जवाब दूंगा।
खेर वैसे करण गलत भी नहीं कह रहे। आजकल हिना खेल में झूठ बोलने लगी हैं, अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनका गेम में आगे जाना काफी मुश्किल हो जाएगा।