बिग बॉस 11 में अब फुल पागलपंती शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे घर के अंदर प्रतिभागी कम होते जाएंगे, वैसे-वैसे प्रतिभागियों में शो के फिनाले में पहुंचने की जोर आजमाइश और तेज हो जाएगी। यूं तो पूरे सप्ताह भर प्रतिभागी एक-दूसरे पर चीखते-चिल्लाते हैं...गाली-गलौज देते हैं...एक-दूसरे को उकसाते हैं ताकि गुस्से में आकर कंडीडेट ऐसी गलती कर दे, जिससे उसे तुरंत घर से बेघर कर दिया जाए। असल में बिग बॉस के घर के अंदर सबसे बड़ी परीक्षा सब्र की होती है। सब्र टूटता है, तो सब कुछ खत्म हो जाता है। घर के अंदर हाथापाई आप बिल्कुल नहीं कर सकते। यदि आप गुस्से में आकर ऐसी हर कत कर दी, तो आप फिर समझो घर से गए। प्रतिभागी भी यही चाहते हैं। लेकिन अमूमन ऐसा होता बहुत कम है। दरअसल, बिग बॉस के घर के अंदर प्रतिभागियों में जो गुस्सा भरा होता है, उसे निकालने का मौका भी देते हैं। ये मौका होता है टास्क।