इस बार शो में हिस्सा ले रहे उदित कपूर ऐसे ही आम आदमी मानें, कॉमनर हैं। उदित कपूर एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं , जो बाद में एक फिटनेस मॉडल बन गए। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हम उनकी स्टाइलिश फोटोज देख सकते हैं। बता दें उदित एक फिटनेस फ्रीक हैं और इंजीनियरिंग के अलावा वो अपनी फिट बॉडी का खास ख्याल रखते हैं।