script

बिग बॉस 14 फेम Arshi Khan ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, सलमान खान को किया खास धन्यवाद

Published: Mar 10, 2021 06:45:12 pm

Submitted by:

Neha Gupta

अर्शी खान ने मुंबई में खरीदा पहला घर
घर की तस्वीरें शेयर कर बताया चांद
सलमान खान और बिग बॉस को अर्शी ने कहा शुक्रिया

Arshi Khan and Salman Khan

Arshi Khan and Salman Khan

नई दिल्ली | बिग बॉस 14 में चैलेंजर बनकर आई अर्शी खान इन दिनों खूब लाइमलाइट बंटोर रही हैं। अर्शी बिग बॉस के सीजन 11 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थी और तब उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से दर्शकों का खूब दिल जीता था। वहीं इस बार बिग बॉस 14 में विकास गुप्ता के साथ लंबी तकरार देखने को मिली थी। लंबे समय तक अर्शी घर के अंदर रहीं और अपने उर्दु लफ्जों से दर्शकों संग सलमान खान को भी खूब एंटरटेन किया। घर से बाहर निकलने के बाद अर्शी को फैंस का खूब प्यार मिला और उनके पास काम भी लाइन लग गई। अब अर्शी ने मुंबई में खुद का घर खरीद लिया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अर्शी खान ने खरीदा अपना पहला घर

अर्शी खान ने स्पॉटब्वॉय से बीतचीत करते हुए बताया कि अपना घर खरीदने की उन्हें बेहद खुशी हो रही हैं। ये उनका सपना था कि वो अपने घर में रहे और वो ऐसा कर पाईं। अर्शी ने कहा कि अभी तक वो रेंट पर रह रही थीं और सोचा करती थीं कि कब उनक अपना घर होगा। साथ ही अर्शी ने लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया कहा।

इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस और सलमान खान को खास धन्यवाद दिया। अर्शी ने अपने घर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर की हैं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटोज में उनका घर बेहद ही सुंदर नजर आ रहा है।
चांद खरीदने जैसा महसूस कर रहीं अर्शी खान

अर्शी खान अपना घर लेने का सपना पूरा कर पाने पर बहुत खुश हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने घर का ग्रह प्रवेश किया और फोटोज शेयर की। उन्होंने ऊपरवाले का धन्यवाद करते हुए कहा कि वो चांद खरीदने जैसा महसूस कर रही हैं। उनके मां-बाप ने हर कदम पर उनका साथ दिया जिसे लेकर वो बहुत अच्छा महसूस करती हैं। बहराल अर्शी अपना नया घर लेने के बाद खुद पर गर्व महसूस कर रही हैं। बता दें कि अर्शी खान के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो