दरअसल, पिछले दिनों देखा गया था कि अर्शी खान ने विकास गुप्ता (Vikas Gupta) की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाया था। उसके बाद उन्होंने उनकी मां के साथ खराब रिश्तों पर भी कमेंट किया था। हालांकि विकास गुप्ता ने आपा खो दिया था और एक गलती के कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा। लेकिन सलमान को ये बात बिल्कुल भी रास नहीं आया। साथ ही अर्शी किसी ना किसी को लेकर आए दिन घर में कमेंट करती रहती हैं। इसे लेकर सलमान ने उनसे कहा कि वो थोड़ा तमीज से पेश आएं।