15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कास्टिंग काउच पर निक्की तंबोली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जिंदगी का सबसे बुरा समय, घर आकर बहुत रोई

फिल्मी जगत में अक्सर सेलेब्स को कास्टिंग काउच का शिकार होते देखा गया है। समय समय पर सेलेब्स इसपर चुप्पी भी तोड़ते रहे हैं। अब इसी कड़ी में बिग बॉस 14 काटेंस्टेंट रहीं निक्की तम्बोली का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भी ने भी इसे लेकर बयान दिया है। निक्की ने साथ के डायरेक्टर्स को लेकर बात की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 11 May 2022, 5:32 PM IST

bigg boss 14 star nikki tamboli react on casting couch

bigg boss 14 star nikki tamboli react on casting couch

निक्की ने बताया कि साउथ के डायरेक्टर्स ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया। उन्हें समय समय पर परेशान किया जाता था। कोईमोई को दिए गए एक इंटरव्यू में निक्की तम्बोली ने कहा, 'मैंने कई साउथ की फिल्मों में काम किया है। इन फिल्म्स के डायरेक्टर मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव करते थे। किसी ने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया। हालांकि ये लोग सेट पर मेरे साथ बदतमीजी करते थे। वो लोग मुझे कहते थे कि पता नहीं कहां से आ गई है ये। मैं उन लोगों की भाषा नहीं बोल पाती थी। इस वजह से मुझे बहुत बार ताने सुनने को मिले हैं। मैं बस इतना कह सकती हूं कि उनका रवैया काफी डरावना था।'

आगे निक्की तम्बोली ने कहा, 'मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती लेकिन इतना जरूर कह सकती हूं कि वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरी एक्सपीरियंस था। मैं बताना चाहती हूं कि ये घटना होने के बाद मैं बहुत परेशान हो गई थी। घर आने के बाद मैं बहुत रोई थी। मेरे माता पिता को इस घटना के बारे में पता है।'

निक्की तम्बोली ने खुलासा किया, 'उस समय मैं विदेश में शूटिंग कर रही थी। मैंने मम्मी पापा को बताया कि मेरा डायरेक्टर बहुत बदतमीज है। इतना सब होने के बाद भी मैंने हार नहीं मानी। यहां मजेदार बात ये है कि आज ही उस डायरेक्टर ने मुझे मैसेज किया है। किसी ने सही कहा है कि बुरा समय बदलते देर नहीं लगती।'

यह भी पढ़े- जैकलीन फर्नांडिस के विदेशी दौरे पर लगी रोक, IIFA का हिस्सा बनने के लिए कोर्ट से लगाई गुहार

आपको बता दें निक्की तंबोली को बिग बॉस 14 से एक अलग पहचान मिली। शो में निक्की को दर्शकों का खूब प्यार मिला। आज इनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। अगर इनके वक्रफंट की बात करें तो निक्की तंबोली जल्द ही कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आएंगी। फैंस को निक्की तंबोली के इन म्यूजिक वीडियोज का बेसब्री से इंतजार है।