1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 15 के इन कंटेस्टेंट्स ने मेकर्स की नाक में किया दम, मारपीट तक पहुंची बात

बिग बॉस 15 के घर में इन सदस्यों ने लड़ाई करने की हर सीमा को पार कर दिया। मेकर्स के नाक में हुआ दम। इनका हर एक मुद्दा बातचीत से मारपीट तक पहुंच गया। बिग बॉस 15 के हर एक सदस्य ने किया लड़ाई करने की हर सीमा को पार। देखें कौन कौन से सदस्य हैं शामिल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 28 Jan 2022, 7:57 PM IST

bigboss.jpg

,,

कलर्स टीवी की बहुचर्चित शो बिग बॉस 15 अक्सर सुर्ख़ीयों में रहता हैं। हर साल नई सीज़न के साथ और नए धमाल के साथ यह शो कलर्स टीवी पर आयोजित किया जाता हैं। इस शो को करोड़ों की तादाद में लोग देखते हैं और सदस्यों के लिए वोट भी करते हैं। इसकी लोक प्रियता आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस शो में अगर छोटी सी भी गलती होती है तो वो बहुत बड़ा मुद्दा बन जाता हैं। बिग बॉस 15 में हमने देखा कि कई सदस्य क़ाबू से बाहर हो गए हैं तो कई मारपीट तक पहुंच गए।

Karan Kundra Prateek Sehajpal

बिग बॉस 15 का पहला बड़ा झगड़ा उस वक़्त हुआ जब प्रतीक सहजपाल के ऊपर अपना आपा खोते हुए करण कुंद्रा ने उन्हें उठाकर ज़मीन पर पटक दिया था। इस दौरान दोनों के बीच ज़बरदस्त फ़ाइट हुई थी। इस घटना के उस वक़्त काफ़ी निंदा हुई थी। इस घटना के बाद सलमान ख़ान ने दोनों की जमकर फटकार भी लगाई थी।

Tejasswi Prakash Shamita Shetty

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में कैसा काम किया जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता हैं। तेजस्वी प्रकाश ने ग़ुस्से में आकर एक टास्क के दौरान जब शमिता शेट्टी करण कुंद्रा को मसाज दे रही थी उस दौरान शमिता की टांगों को पकड़कर नीचे से गिराने की कोशिश की थी। इस दौरान अगर प्रतीक सहजपाल उन्हें संभालते नहीं तो वो बुरी तरह से गिर जाती। इस घटना के बाद भी बड़ा विवाद हुआ था।

Rashmi Desai Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई के बीच टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान झगड़ा देखने को मिला था। इस दौरान ऐसा देखा गया कि रश्मि देसाई ने देवोलीना को थप्पड़ जड़ दिया था। दोनों टास्क के दौरान टास में लीन होने के बाद ये वारदात हुई थी।

Umar Riaz pratik Sehajpal

प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज़ के बीच पोल टास्क के दौरान एक बड़ा झगड़ा हुआ था। जिसके दौरान प्रतीक सहजपाल को ग़ुस्से में आकर उमर रियाज़ में खींचते हुए पूल में फेंकने की कोशिश की थी जिसके बाद काफ़ी बवाल हुआ था।