1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 15: बिग बॉस के इतिहास की अबतक की सबसे मंहगी सदस्य होंगी रिया चक्रवर्ती, एक हफ्ते के मिलेंगे इतने लाख रुपए

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सुर्खियों में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बिग बॉस15 के घर की सदस्य बनने जा रही हैं। खबरों की माने तो शो में शामिल होने के लिए रिया को अब तक की सबसे बड़ी रकम का ऑफर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 30 Sep 2021, 10:19 AM IST

Bigg Boss 15 makers offered rs 35 lakh for a week to Rhea Chakraborty

Rhea Chakraborty

नई दिल्ली: Bigg Boss 15- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद सुर्खियों में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बिग बॉस15 (Bigg Boss 15) के घर की सबसे महंगी सदस्य बनने जा रही हैं। खबरों की माने तो शो में शामिल होने के लिए रिया को अब तक की सबसे बड़ी रकम का ऑफर दिया गया है।

खबरों के अनुसार रिया को शो का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स की ओर से 35 लाख रुपए प्रति हफ्ता फीस दी जाएगी। जो बिग बॉस के इतिहास में किसी कंटेस्टेंट को दी जाने वाली सबसे बड़ी रकम हैं। यानी अगर रिया कुछ वक्त के लिए टिक पाती है तो वो अच्छी खासा पैसा कमा सकती हैं। हालांकि इस पर अभी तक आखिरी फैसला नहीं हो पाया है। लेकिन रिया लगातार मेकर्स के साथ इसे लेकर बातचीत कर रही हैं।

दरअसल पिछले दिनों अंधेरी में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां बिग बॉस15 (Bigg Boss 15) में शामिल होने वाले कई और कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। तभी से सभी की नजरें इस बात पर टिकी है कि वो इस शो का हिस्सा बनने जा रही है या नहीं।

इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन बिग बॉस 9 में शामिल होने के लिए 2.25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था वहीं, बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को एक हफ्ते के लिए जहां 18-20 लाख रुपये दिए गए थे। इसके अलावा अभिनेत्री रश्मि देसाई को 21 लाख रुपये हर हफ्ते फीस दी जाती थी।