Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड में अर्चना गौतम और रैपर एमसी स्टैन के बीच घर के कामों को लेकर एक बड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी। यह लड़ाई इतनी बड़ी हो जाएगी कि अर्चना और (Mc Stan) हाथापाई पर उतर आएंगे। अर्चना ने एमसी स्टैन से पूछा कि वह कबतक पब्लिक की चैरिटी पर बिग बॉस 16 के घर में रहेंगे। वह एमसी स्टैन से कहती हैं कि उन्हें बिग बॉस घर को साफ करने के लिए कभी झाड़ू का इस्तेमाल नहीं किया है, तो एमसी स्टैन उनके माता-पिता को बहस में घसीट लाते है और देखते ही देखते दोनों में बहस के साथ हाथापाई भी हो जाएगी। तो वहीं अर्चना की बातों का जवाब देते हुए स्टैन अर्चना से कहते हैं कि क्या वह उसके पिता के नौकर है? एमसी स्टैन अर्चना गौतम की फैमिली को लेकर बुरा भला कहते हैं। जबकि पिछले वीक ही सलमान खान ने किसी भी कंटेस्टेंट को पर्सनल होने से साफ मना किया था। (Mc stan) की बातों पर गुस्साई अर्चना गौतम (Archana Gautam) कहती है कि - 'तेरी मां है या नहीं!' अर्चना गौतम की इन बातों पर एमसी स्टैन उन्हें फटकार लगाते है।