1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 16 : Tina Dutta के पिता ने Sumbul Touqeer के पिता को सुनाई खरी-खोटी! बोले – ‘कद बराबर…’

'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) के पिता ने टीना दत्ता (Tina Dutta) को खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसके बाद अब टीना के पिता ने इस पर रिएक्शन देते हुए सुंबुल को खूब सुनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 16 Oct 2022, 1:21 PM IST

Tina Dutta के पिता ने Sumbul Touqeer के पिता को सुनाई खरी-खोटी

Tina Dutta के पिता ने Sumbul Touqeer के पिता को सुनाई खरी-खोटी

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला फेमस टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) को इस दिनों खूब देखा जा रहा है। शो लोगों के बीच खूब धमाके माच रहा है। शो में हर दिन कई टविस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो के बीते एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जो खबरों में छाया हुआ है। दरअसल, शो की दो बड़ी कंटेस्टेंट्स के पिता के बीच जंग छिड़ गई है। इस सीजन के शो में सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है, जो अब बेहद अजीब मोड़ पर आ चुकी है। हाल में शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने सुंबुल को कुछ ऐसा बता दिया है, जिससे तीनों की दोस्ती में दरार आती नजर आ रही है।

सलमान खान ने सुंबुल को बताया कि टीना दत्ता उनके पीठ पीछे वन साइडेड लव के बारे में बात कर रही हैं। सलमान के मुंह से ये सच सुनने के बाद सुंबुल हैरान रह जाती हैं। इसके बाद ‘शुक्रवार का वार’ सुंबुल के पिता भी एपिसोड में आए। जहां उन्होंने टीना और शालीन पर एक्ट्रेस को लेकर वन साइडेड लव की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

इतना ही नहीं उन्होंने दोनों को खूब खरी-खोटी भी सुनाई। इसके बाद टीना के पिता भी मैदान में्का उतर चुके हैं। सुंबुल के पिता के मुंह से अपनी बेटी के लिए नाराजगी देख उन्होंने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। सामने आ रही खबरों की माने तो टीना के पिता ने सुंबुल के पिता के शो में आने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 'शो में सभी बराबर हैं'।

यह भी पढ़ें: 600 रुपये की साड़ी पहनकर Kangana Ranaut ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब!

उन्होंने आगे कहा कि 'ऐसे में उनके पिता को अपनी बेटी को गाइड करने के लिए शो में जाने नहीं दिया जाना चाहिए'। साथ ही टीना को नीचा दिखाए जाने पर भी वे काफी गुस्सा हुए। टीना के पिता ने आगे कहा कि 'पापा गए तो दोनों के जाने चाहिए थे। एज से थोड़ी ये होता है कि वो छोटी है तो उसके पापा जाएंगे उसे गाइड करने। रियलिटी शो पर काम, एज और औदा सब बराबर है'।

टीना के पिता ने अपना नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा कि 'सब कंटेस्टेंट हैं एक ही स्टेज पर। टीना ने अपनी ओर से हर वक्त सही सलाह दी थी, जिससे सुंबुल हर्ट नहीं हो और सुंबुल का सोच के ही उसने इसे क्लियर करने के लिए कहा था। मैं यही बोलूंगा कि अपनी बेटी को उठाने के लिए दूसरे की बेटी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए'।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar से पहले Kartik Aaryan से 'जुबां केसरी' बुलवाना चाहती थी 'गुटखा कंपनी'!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़