जानिए विजय ने क्या कहा?
विजय विक्रम सिंह ने कहा, “मैंंने पिछले दो सालों में बहुत ट्रोलिंग झेली हैं। कंटेस्टेंट्स के बाहर होने के बाद लोगों ने मुझे खूब गालियां दी हैं। उन्हें लगता है कि मैं ही बिग बॉस हूं और मैं ही कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट कर रहा हूं, लेकिन मैंने उन्हें कई बार समझाया है कि कंटेस्टेंट्स मेरे कहने पर नहीं बल्कि ऑडियंस के वोट्स के आधार पर बाहर होते हैं।”