शमिता को आंटी कहने पर बिपाशा बसु ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है। तेजस्वी को फटकार लगाते हुए उन्होंने लिखा, 'किसी की एज शेमिंग करने के बाद उन्हें सॉरी कहना वाकई दयनीय है। यदि ऐसे लोग किसी के लिए विजेता या रोल मॉडल है, तो यह वास्तव में दुखद है।' उन्होंने आगे कहा कि 'अगर आप इनसिक्योर फील कर रही हो तो दूसरी लड़कियों को नीचे खींचने की बजाय अपने आदमी से सवाल करें क्योंकि वहीं है जो आपको इनसिक्योर फील कर आ रहा है।'