खबरों के अनुसार, 1 मार्च को उनके खिलाफ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) पुलिस स्टेशन ने शिकायत दर्ज की। श्वेता के खिलाफ धारा 467, 468, 417, 418, 463 और 465 लगी हैं। इनमें से 467 धारा में आजीवन कारावास (14 साल) की सजा है। ऐसी खबर है कि तीन महीने पहले श्वेता के पति अभिनव कोहली ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि श्वेता उन्हें उनके चार साल के बेटे रेयांश से मिलने नहीं दे रही हैं। इसके साथ ही, अभिनव ने श्वेता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने याचिका में लिखा कि उन्होंने फर्जी दस्तखत कर बेटे रेयांश के लिए ब्रिटिश वीजा बनवाया था।