ऐसे में इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इसकी वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है और पड़ा रहा है। बीते एक महीने में न जाने कितने स्टार्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि कईयों की ठीक होने की खबरें भी आई हैं, लेकिन सेलेब्स के इसकी चपेट में आने से लोगों के बीच में टेंशन की स्थिति है। अब इन सब के चलते कॉमेडियन भारती सिंह ने फिलहाल कुछ वक्त के लिए अपना ठिकाना बदल दिया है।