31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Divya Bhatnagar की वॉट्सऐप चैट आई सामने, दोस्त को बताया- पति हर बात पर मारता है

दिव्या भटनागर ने पिछले साल अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। गगन के साथ वह पांच सालों से रिलेशनशिप में थीं। लेकिन उनके घरवालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 10 Dec 2020, 12:53 PM IST

divya_bhatnagar_1.jpg

Divya bhatnagar chat

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का सोमवार सुबह निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह कोरोना बताई गई। लेकिन दिव्या के परिवार का आरोप है कि दिव्या का पति गगन उनके साथ मारपीट करता था। एक्ट्रेस ने पिछले साल अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। गगन के साथ वह पांच सालों से रिलेशनशिप में थीं। लेकिन उनके घरवालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। ऐसे में दिव्या की मौत के बाद उनके पति गगन पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के आरोप लग रहे हैं। अब दिव्या के भाई देव भटनागर ने एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट से वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है।

स्क्रीनशॉट्स में देखा जा सकता है कि दिव्या किसी को अपने पति द्वारा मारपीट की बात कह रही हैं। इसमें दिव्या ने कहा है कि गगन ने उनसे धमकी देकर शादी की। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका पति उन्हें हम बात पर मारता है। दिव्या मैसेज में आगे लिखती हैं, उसकी पूरी फैमिली ने मेरे साथ फ्रॉड किया है। उनका प्लान था ये सारा। उसकी मदर भी इसमें शामिल है। उन्हें मुंबई में अपना सिक्का जमाना था। इसने मुझे बहुत तरह के धोके दिए हैं। मुझे अब पता चल रहा है। मैं अंधी थी। दिव्या ने आगे कहा कि गगन उन्हें छोटी-छोटी बातों पर बेल्ट से मारता था। हालांकि इन स्क्रीनशॉट्स की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकती।

देव भटनागर ने इन स्क्रीनशॉट्स को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, काश मुझे यह सब पता चल पाता। काश मैं उसे बता पाता कि अपने लिए स्टैंड लेना ठीक है। काश, मैं यह बता पाता कि लड़कियां सबसे शक्तिशाली हैं। काश मैं उसे इस शैतान से बचा पाता। देव बाकी लड़कियों के लिए आगे लिखते हैं, 'बहुत ज्यादा देर होने से पहले बोलें। खासतौर पर अपने परिवार के सामने बात रखें क्योंकि आप दोस्तों से भी बात रख सकते हैं, लेकिन इस तरह के संकट से आपका परिवार ही बाहर निकालेगा। मैं चाहता हूं कि गगन गबरू को फांसी हो।'

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्या ने भी दिव्या के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। देवोलीना ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कहा था कि वह गगन का खुलासा करके रहेंगी। देवोलीना ने कहा कि गगन दिव्या के साथ मारपीट करता था। उसके कारण ही वह स्ट्रेस में रहती थी।