2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांका त्रिपाठी होस्ट करेंगी महिलाओं पर आधारित स्पेशल ‘Crime Patrol’ सीरीज, शूटिंग हुई शुरू

'क्राइम पेट्रोल' ( Crime Patrol ) शो को होस्ट करती नजर आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi ) महिलाओं पर आधारित स्पेशल सीरीज की शूटिंग शुरू 21 दिसंबर से प्रसारित होगी यह स्पेशल सीरीज

2 min read
Google source verification
दिव्यांका त्रिपाठी होस्ट करेंगी महिलाओं पर आधारित स्पेशल 'Crime Patrol' सीरीज, शूटिंग हुई शुरू

दिव्यांका त्रिपाठी होस्ट करेंगी महिलाओं पर आधारित स्पेशल 'Crime Patrol' सीरीज, शूटिंग हुई शुरू

मुंबई। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ( Divyanka Tripathi ) अपराध घटनाओं पर आधारित टीवी शो 'क्राइम पेट्रोल' ( Crime Patrol Serial ) की स्पेशल सीरीज को होस्ट करती दिखाई देंगी। 'वीमैन अगेंस्ट क्राइम्स' ( Woman Against Crime Series ) नाम की इस स्पेशल सीरीज में यह बताया जाएगा कि महिलाओं ने अपने आसपास हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कैसे लड़ाई लड़ी।

यह भी पढ़ें : कोरोना मरीजों की 6 महीने सेवा करने वाली एक्ट्रेस हुईं लकवे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

बताएंगी केस दर्ज करवाने का महत्व
महिला अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली एक्ट्रेस इस स्पेशल सीरीज में दिखाए गए केसेज के संदर्भ में ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगी जिनका हर किसी को ध्यान रखना चाहिए। साथ ही वह महिलाओं को केस दर्ज करवाने के महत्त्व और इसके माध्यम से न्याय मिलने के महत्व को प्रमोट करती दिखेेंगी।

21 दिसंबर से प्रसारित होगा शो
दिव्यांका ने इस सीरीज के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही रिलीज किए गए प्रोमो में एक्ट्रेस यह बताती हुई नजर आईं कि कैसे अलग-अलग उम्र की महिलाएं क्रूरता का सामना करती हैं। यह शो 21 दिसंबर से सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : वायरल वीडियो: रेमो डिसूजा ने हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल में किया डांस

उदयपुर में मनाया बर्थडे
हाल ही दिव्यांका ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ( Vivek Dahiya ) ने उनके बर्थडे को खास बनाने के लिए उदयपुर को चुना। यहां उन्होंने पत्नी के लिए विशेष इंतजाम करवाए। विवेक ने खुद दिव्यांका के लिए केक बेक किया। विवेक ने सरप्राइज से भरे बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

यह भी पढ़ें : किमी काटकर के बोल्ड सीन के बावजूद फ्लाप हो गई थी फिल्म, पर मिली ढेरों फिल्में, अब दिखती हैं ऐसी

शानदार रहा है टीवी करियर
दिव्यांका टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने जी टीवी के शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' में डबल रोल निभाया था। इस शो में रोल के लिए उन्हें भारतीय टेलीविजन अकादमी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया था। इसके बाद 'ये हैं मोहब्बते' शो से उनकी लोकप्रियता जोरदार ढंग से बढ़ी। इस शो में इशिता रमन भल्ला का रोल अदा करने के लिए दिव्यांका को इंडियन टेली अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला।